
Milk Price Hike: महाराष्ट्र के लोगों को आज से दूध खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. राज्य में गाय और भैंस दोनों तरह के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढा दिए गए हैं. नई दरें 11 अगस्त यानी आज से लागू हो गई हैं. ऐसे में त्योहारों के सीजन से पहले आम लोगों की घेरलु बजट पर एक्स्ट्रा बोझ पड़ सकता है.
दूध उत्पादकों और डेयरी प्रोसेसर्स का कहना है कि परिवहन, पैकेजिंग और खरीद लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लेना बेहद जरूरी हो गया था. इसी को ध्यान में रखते हुए दूध के नए रेट पूरे राज्य में लागू कर दिए गए हैं. वहीं, आने वाले दिनों में कुछ अन्य डेयरी उत्पादों के दाम भी बढ़ सकते हैं.
क्या हैं दूध की नई कीमतें?
- गाय के दूध की कीमत को 60 रुपये से बढ़ाकर अब 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.
- भैंस के दूध की कीमत को 76 रुपये से बढ़कर 78 रुपये प्रति लीटर किया गया है.
- दही, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी 10% बढ़ाया जा सकता है.
क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?
बाजारों में डीजल के कीमतों में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे दूध के परिवहन पर होने वाला खर्च बढ़ गया है. वहीं, पैकेजिंग लागत मेंकरीब 30% तक का इजाफा हुआ है. हालांकि, किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत भी पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ा दी गई है. डेयरी उत्पादकों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण पुराने रेट पर काम करना काफी मुश्किल हो रहा था. यही वजह है कि दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है.
UPI पेमेंट पर कौन देगा चार्ज? बिल पास, वित्त मंत्री सीतारमण ने कर दिया साफ
आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर?
- इससे रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों का मासिक खर्च अब बढ़ सकता है.
- रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के दौरान डेयरी उत्पादों की कीमतें बढ़ने के कारण लोगों को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.
- दही, पनीर और मिठाइयों की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.
सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty 24550 के नीचे, जानें बाजार में गिरावट की वजह

