लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मसला तो सुन लो एक बार…’, राजपाल यादव का वीडियो वायरल, पैसे चुकाने को लेकर कही ये बात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव लंबे समय से चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिन ही कोर्ट में एक बार फिर से उन्हें फटकार लगी और वह इमोशनल दिखे. कोर्ट ने फटकारते हुए कहा था कि वह बस समय बर्बाद कर रहे हैं. तमाम कोशिशों के बाद दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका. विपक्षी पार्टी 6 करोड़ भी लेने के लिए राजी है. इन सभी बातों के बीच राजपाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मसला बताने की बात कहते हैं. 

दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस के स्क्रीन अवॉर्ड में राजपाल यादव भी पहुंचे थे. इसी दौरान की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह पैसे चुकाने की बात पर रिएक्शन दे रहे होते हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि जब वह ऑडियंस में बैठे होते हैं और पहले तो राजपाल यादव कहते हैं, ‘मैं क्या सोच रहा था कि आजकल बहुत ज्यादा देश में धुआं ही धुआं हो रहा है बाहर. इतना युद्ध मचा हुआ है. कहां बैठूं कहां सोचूं इतना रुपया और डॉलर ऊपर नीचे हो रहा है. बस बैठा-बैठा शांति शांति यही कर रहा हूं.’ 

पैसे चुकाने की बात पर राजपाल यादव का रिएक्शन

राजपाल की बात मजाकिया अंदाज में एंकर कहते हैं, ‘राजपाल भाई रुपया और डॉलर कितना भी ऊपर नीचे हो जाए. आपको उतने ही पैसे लौटाने होंगे जितना आपने उधार लिया है.’ इस पर सभी हंसने लगते हैं. यहां तक कि राजपाल यादव भी हंसते हुए इसका जवाब देते हैं. वह कहते हैं, ‘लेकिन मसला तो सुन लो एक बार कितने भी लौटाने पड़े. मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं.’ 

जाकिर खान ने बीच में टोका

हालांकि, इस बात को यहीं रोकते हुए जाकिर खान कहते हैं, ‘मामला अभी कोर्ट में है तो आप लोग इस बात को यहीं रोक दें. आप लोग इसे अलग से डिस्कस कर लीजिए.’ इस पल राजपाल का जो रिएक्शन होता है वो कमाल का होता है. इस बातचीत के बीच वह सिर्फ हंसते रहते हैं.

राजपाल यादव का चेक बाउंस केस

बहरहाल, अगर राजपाल यादव के चेक बाउंस केस की बात की जाए तो ये साल 2012 का मामला है. उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से 5 करोड़ रुपये बतौर कर्ज लिया था. लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक्टर को बड़ा घाटा हुआ और झटका भी लगा. कर्ज के साथ ही उनके खुद के पैसे भी डूब गए थे. इसकी वजह से ब्याज की राशि जुड़कर ये रकम 9 करोड़ रुपये पहुंच गई थी. 

वहीं, 2 अप्रैल को कोर्ट में हुई सुनवाई में विपक्षी पार्टी 6 करोड़ की रकम के साथ मामले को खत्म करना चाहती है लेकिन राजपाल यादव का कहना है कि वह 17 करोड़ रुपये दे चुके और इसके लिए उन्हें 5 फ्लैट भी बेचने पड़े हैं. एक्टर ने कहा कि वह भावुक नहीं हैं बल्कि 5 बार और जेल जाने के लिए तैयार हैं. बहरहाल, अगर इसके अलावा राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिसमें वह नजर आने वाले हैं. इसमें अक्षय कुमार संग ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey Box Office: ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार

अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

Leave a Comment