लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मऊ में दर्दनाक हादसा:पांच लोगों की माैत…मची चीख-पुकार, बेटी की शादी से घर लाैट रहा था परिवार – Tragic Accident In Ballia Five Dead Chaos And Wailing Ensue Family Returning Home From Daughter Wedding

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Road Accident in Mau: बेटी की शादी संपन्न कर घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जा रहे ट्रेलर से भिड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव (60) अपनी बेटी की शादी के लिए झारखंड के रांची गए थे। विवाह संपन्न होने के बाद वह पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (58), इकलौते बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27) के साथ स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। वाहन को बिहार के गया निवासी चालक पुरुषोत्तम (47) चला रहा था, जबकि दूसरा चालक नितीश (46) पीछे बैठा था। परिवार के साथ उनका पालतू कुत्ता भी मौजूद था।




Tragic Accident in Ballia Five Dead Chaos and Wailing Ensue Family Returning Home from Daughter Wedding


शनिवार रात करीब 2:30 बजे जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर कॉलोनी के सामने पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कार्पियो को काटकर सुबह पांच बजे सभी पांचों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cwg 2026 Day-11 Live:जूडोका ईशरूप नारंग कांस्य पदक लाने से चूकीं, थोड़ी देर में पैरा ट्रैक साइकिलिंग का फाइनल – Commonwealth Games 2026 Day 11 Live: Cycling Judo Athletes Medals Tally Results Updates Highlights

यूपी:विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से, सरकार-विपक्ष ने बनाई रणनीतियां; मंगलवार को आएगा अनुपूरक बजट – Up: Monsoon Session Of The Legislature Begins Tomorrow, Government And Opposition Formulate Strategies

पैसे भेजो’:रात फांसी लगा रही थी पत्नी, 3600 Km दूर से पति देख रहा था लाइव मौत; सुबह तक मोबाइल चलता रहा – Wife Commits Suicide By Hanging Herself After Argument With Husband On Video Call

Cjp Core Member Meet:5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी की अहम बैठक, आगे की रणनीति पर होगा फैसला; बड़ा एलान संभव – Cjp’s Core Members To Meet In Chhatrapati Sambhajinagar On August 5 To Chart Future Course

कल का मौसम:बारिश तो हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली; जानिए आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज – Weather Forecast It Rained In Delhi But There Was No Relief From The Heat

Neet Pg New Rules:कम हुए सवाल, एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा…जानें एग्जाम से पहले हुए पांच बड़े बदलाव – Neet Pg 2026: Five Major Changes Announced Ahead Of Exam, Check New Rules

Leave a Comment