लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भोजशाला सरस्वती मंदिर केस:हाईकोर्ट के फैसले का काशी में स्वागत, संत बोले- सत्य की विजय हुई; सनातन को मजबूती – Bhojshala-saraswati Temple Case High Court Verdict Welcomed In Kashi Saints Declare Truth Triumphed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Varanasi News: धार स्थित भोजशाला सरस्वती मंदिर प्रकरण में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने इसे सनातन संस्कृति, ऐतिहासिक प्रमाणों और सत्य की विजय बताया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का यह निर्णय भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और देवी सरस्वती की आराधना से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों की पुनर्पुष्टि करता है।

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भोजशाला केवल एक स्थापत्य संरचना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, शिक्षा और अध्यात्म का महत्वपूर्ण केंद्र रही है। न्यायालय के फैसले ने उन पुरातात्त्विक और ऐतिहासिक प्रमाणों को स्वीकार किया है, जो लंबे समय से भोजशाला के प्राचीन हिंदू मंदिर स्वरूप की पुष्टि करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता का मूल स्वर ज्ञान, साधना और संस्कृति में निहित है। भोजशाला जैसी धरोहरें देश की गौरवशाली परंपरा की जीवंत प्रतीक हैं। यह निर्णय नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत के प्रति जागरूक और गौरवान्वित करेगा।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका द्वारा ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर लिया गया यह निर्णय भारतीय लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है। सत्य चाहे जितने समय तक आवृत रहे, अंत में उसकी विजय निश्चित होती है। इससे सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भोजशाला परिसर का संरक्षण और विकास उसकी सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप किया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Hoshiarpur:बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को सुरक्षित निकाला, वंशु को ले जाया गया अस्पताल – Four Year Old Vanshu Falls Into A Borewell Near Hoshiarpur

सीएक्यूएम का फैसला :2027 से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का ही पंजीकरण, चरणबद्ध होगी व्यवस्था – Only Electric Three-wheelers Will Be Registered In Delhi From 2027

Trump On Taiwan-china Issue:’हमें अभी किसी युद्ध की जरूरत नहीं’, ताइवान-चीन विवाद पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप – Trump On Taiwan-china Issue Says Last Thing We Need Right Now Is A War

वाशिंगटन में हुई सफल बातचीत:इस्राइल-लेबनान के बीच 45 दिन तक बढ़ा युद्धविराम, अब इस दिन होगी अगली अहम बैठक – Israel Lebanon Ceasefire Us State Department Talks 45 Day Truce Extension Hezbollah Conflict

Pm Modi Europe Visit Live:नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, राजा विलियम और रानी से मुलाकात की योजना; जानिए कार्यक्रम – Pm Modi Europe Visit Live Updates Arrival In Netherlands Meeting King Willem And Queen Bilateral Talks News

Delhi-ncr:प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र बिना अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में नहीं मिलेगा ईंधन, Caqm ने चेताया – Fuel Will Not Be Available In Delhi-ncr Without Pollution Control Certificate From October, Caqm Warns

Leave a Comment