लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का….

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 (Su-57) को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रूस सुखोई-57 फिफ्थ-जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम पर भारत के साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार है. उन्होंने कहा कि वह डिफेंस प्रोग्राम में सप्लाई और विकास दोनों में भारत का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं, जिससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और गहरा होगा.

व्लादिमीर पुतिन ने ‘पीटीआई’ समेत दुनिया की अग्रणी समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ व्यापक बातचीत में यह बात कही है. पुतिन ने भारत के साथ रूस के रक्षा और सैन्य संबंधों का उल्लेख किया और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के संयुक्त विकास और संयुक्त उत्पादन का हवाला दिया.

पुतिन ने यह भी संकेत दिया कि रूस ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57 लड़ाकू विमान के निर्माण पर संयुक्त रूप से काम करने का प्रस्ताव दिया है. भारत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की एक खेप खरीदने की प्रक्रिया में है.

पुतिन ने कहा, ‘हमने अपने भारतीय मित्रों को प्रौद्योगिकी… पांचवीं पीढ़ी की प्रौद्योगिकी पर मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया है… हम भारत को लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने के लिए इस क्षेत्र में उसके साथ काम करने को तैयार हैं.’

यह भी पढ़ें:- पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले – ‘आपके प्रधानमंत्री…’

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस भारत को प्रमुख रक्षा मंचों और हथियारों के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने को तैयार है. व्लादिमीर पुतिन ने इस दौरान भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘हम भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों की जटिलताओं से अच्छी तरह अवगत हैं.’ 

व्लादिमीर पुतिन ने चीन-पाकिस्तान मित्रता के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘बेशक, पाकिस्तान के लिए चीन के साथ सहयोग को ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण है.’ पुतिन ने कहा कि वह नहीं मानते कि पाकिस्तान चीन के नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान एक बड़ा देश है, जिसके विभिन्न देशों के साथ बहुआयामी संबंध हैं.’

यह भी पढ़ें:- भारत के बाद पाकिस्तान की तारीफ में पुतिन ने पढ़े कसीदे, बोले – ‘वो एक बड़ा…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान के बाद डोनाल्ड ट्रंप के टारगेट पर ये देश, राष्ट्रपति पर लगाए प्रतिबंध, बोले – ‘जल्द ही उसे…’

तुम पागल हो गए हो… ट्रंप की डांट पर पहली बार बोले नेतन्याहू, कहा- सुबह को लड़ाई, दोपहर को…

Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?

US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

गलवान और LAC का झगड़ा… व्लादिमीर पुतिन बोले- भारत और चीन हमारे दोस्त हैं, उनके नाजुक रिश्तों पर रूस नहीं करेगा….

US के ‘दोस्त’ ने पाकिस्तान को बताया ‘धोखेबाज’, मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा – ‘जो खुद परेशानी…’

Leave a Comment