लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘भारतीय राजनीति के जोकर’:संजय राउत पर भाजपा का हमला, कहा- देश की छवि खराब कर रहे विपक्षी नेता – Jokers Of Indian Politics: Bjp Attacks Sanjay Raut’s Trump Post

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संबोधित सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने राउत को भारतीय राजनीति का जोकर बताते हुए उन पर भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का आरोप लगाया।

देश की छवि खराब करने का काम कर रहे

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि संजय राउत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में देश की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं।

पूनावाला ने कहा कि संजय राउत भारतीय राजनीति के जोकर हैं। वह और राहुल गांधी घरेलू राजनीतिक लड़ाई के लिए भारत की छवि खराब करने की सुपारी लेकर बैठे हैं। मोदी विरोध में ये लोग देश का विरोध कर रहे हैं।

पूनावाला का दावा

उन्होंने दावा किया कि दुनिया भर में भारतीय लोकतंत्र की सराहना हो रही है, लेकिन विपक्ष चुनावी प्रक्रिया को लेकर झूठे नैरेटिव फैलाने में जुटा है। पूनावाला ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और खबरों के मुताबिक ट्रंप ने भी भाजपा को बधाई दी है।

भाजपा प्रवक्ता ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि जब भी चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आते, तब वे संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने लगते हैं।

क्या है मामला?

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राउत ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने उन खबरों पर सवाल उठाए, जिनमें दावा किया गया था कि ट्रंप ने चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव भारत के संघीय लोकतंत्र का आंतरिक मामला है और किसी बाहरी नेता की ओर से इस तरह की प्रतिक्रिया समय से पहले और अनुचित प्रतीत होती है।

राउत ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंताएं भी जताईं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान डर, दबाव और प्रशासनिक पक्षपात की शिकायतें सामने आईं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम करता नहीं दिखा और उसकी कार्यप्रणाली भाजपा के पक्ष में नजर आई, जिससे संस्थागत निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए।

उन्होंने केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इससे मतदाताओं में भरोसा पैदा होने के बजाय दबाव का माहौल बना। राउत ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा उठाए गए मुद्दों का हवाला देते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर जो चिंताएं सामने आई हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

राउत ने अपने पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय हों। गंभीर आरोपों की स्थिति में जश्न मनाने के बजाय उनकी जांच होनी चाहिए।



 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कल का मौसम:सुबह बूंदाबांदी से बदली फिजा, जलभराव ने किया परेशान, कल के लिए यलो अलर्ट जारी – Morning Drizzle Changes The Weather Waterlogging Causes Inconvenience

Tamil Nadu:’मुझे डराया नहीं जा सकता’, रिहाई के बाद बोले- उदयनिधि स्टालिन; तृषा पर टिप्पणी मामले पर क्या बोले? – Tamil Nadu Udhayanidhi Stalin Released Hours After Arrest In Trisha Remark Case What Happened All Day

बीमा नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं?:सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को प्रोजेक्ट शुरू करने के दिए निर्देश, जानें मामला – No Third-party Insurance Cover, No Fuel:  supreme Court Directs Centre To Launch Pilot Project

शिक्षिका संध्या हत्याकांड:10वीं पास आरोपी ने डेढ़ महीने पहले खरीदा था चाकू, घर का सबसे छोटा बेटा है आरोपी – Murder Of Teacher Sandhya Accused Class 10 Pass Out Had Bought Knife A Month And A Half Ago

Cwg 2026:आखिर क्यों भावुक हुए नीरज चोपड़ा? रजत पदक जीतने के बाद सुनाई 10 महीने के संघर्ष की कहानी – What Made Neeraj Chopra Emotional After Winning Cwg 2026 Silver Know Details

Red Sea Attack:लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला, डूबा कार्गो पोत; 13 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया – Red Sea Attack Indian Cargo Ship Sinks After Attack 13 Indian Sailors Rescued Safely

Leave a Comment