Rakhi Bracelet Designs: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई भी बहन को गिफ्ट देकर अपना प्यार जताते हैं. वैसे तो बाजार में राखी के कई तरह के डिजाइन मिल जाते हैं, लेकिन अगर इस बार आप भाई के लिए कुछ थोड़ा अलग और स्टाइलिश लेना चाहती हैं, तो ब्रेसलेट राखी ट्राई कर सकती हैं.

ब्रेसलेट राखी देखने में मॉडर्न होती है और इसे भाई अपनी रोजमर्रा की ड्रेस के साथ भी पहन सकता है. खासकर उन भाइयों के लिए ये राखियां अच्छी रहेंगी, जिन्हें बहुत ज्यादा ट्रेडिशनल या भारी-भरकम राखी पसंद नहीं आती.
मिनिमल ब्रेसलेट राखी (Rakhi Bracelet Designs)
अगर आपके भाई को सिंपल और क्लासी चीजें पसंद हैं, तो मिनिमल ब्रेसलेट राखी उनके लिए परफेक्ट रहेगी. इसमें बहुत ज्यादा डिजाइन या सजावट नहीं होती. सिंपल बीड्स, मेटल चार्म या छोटी सी प्लेट वाली राखी काफी खूबसूरत लगती है. इस तरह की राखी को ऑफिस जाने वाले भाई भी आसानी से पहन सकते हैं. इसका डिजाइन ज्यादा चटक नहीं होता, इसलिए यह फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के आउटफिट के साथ अच्छी लगती है.

नाम या इनिशियल वाली ब्रेसलेट राखी
भाई के नाम या उसके नाम के पहले अक्षर वाली राखी इस साल कुछ अलग ट्राई करने का अच्छा तरीका है. इसमें आप भाई के नाम का पहला अक्षर, पूरा नाम या कोई छोटा सा खास चार्म लगवा सकती हैं. ऐसी राखी थोड़ी पर्सनल भी लगती है. अगर आप कस्टमाइज्ड गिफ्ट पसंद करती हैं, तो यह ऑप्शन जरूर देख सकती हैं.

ब्लैक बीड्स वाली ब्रेसलेट राखी
ब्लैक बीड्स वाली राखी लड़कों की कलाई पर काफी अच्छी लगती है. इसका लुक सिंपल होने के साथ थोड़ा स्टाइलिश भी रहता है. इसमें ब्लैक बीड्स के साथ सिल्वर, गोल्डन या स्टील फिनिश वाला छोटा चार्म लगाया जा सकता है. अगर आपका भाई डेली ब्रेसलेट पहनना पसंद करता है, तो इस तरह की राखी उसके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

रुद्राक्ष ब्रेसलेट राखी
अगर आप ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न डिजाइन चाहती हैं, तो रुद्राक्ष वाली ब्रेसलेट राखी (Rakhi Bracelet Designs) चुन सकती हैं. इसमें रुद्राक्ष के साथ मेटल या लकड़ी के बीड्स का इस्तेमाल किया जाता है.
इस तरह की राखी देखने में सादगी भरी होती है और भाई की कलाई पर भी अच्छी लगती है. आप चाहें तो इसके साथ ओम, त्रिशूल या किसी दूसरे सिंपल चार्म वाला डिजाइन भी चुन सकती हैं.

यह भी पढ़ें: क्षाबंधन पर भाई को देना है कुछ खास? इन आइडियाज पर डालें एक नजर
The post भाई की कलाई पर बांधें ये स्टाइलिश ब्रेसलेट राखी, देखते ही हो जाएगा खुश appeared first on Prabhat Khabar.
