लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम…’, इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील (JCPOA) को लेकर फिर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद खराब समझौता बताया और कहा कि उनकी अगुवाई में तैयार की जा रही नई डील इससे कहीं बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होगी.

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर कहा, ‘हम जो डील ईरान के साथ कर रहे हैं, वो जेसीपीओए (जिसे आम तौर पर ईरान न्यूक्लियर डील कहा जाता है) से कहीं बेहतर होगी. यह डील बराक हुसैन ओबामा और स्लीपी जो बाइडेन ने की थी, और यह हमारे देश की सुरक्षा से जुड़ी सबसे खराब डील्स में से एक थी. यह सीधे तौर पर ईरान को परमाणु हथियार की तरफ ले जाने का रास्ता था, लेकिन जो नई डील हम बना रहे हैं, उसमें ऐसा बिल्कुल नहीं होगा और न ही होने दिया जाएगा.’

ट्रंप ने पोस्‍ट में आगे कहा, ‘उन्होंने 1.7 बिलियन डॉलर नकद ग्रीन पैसे के रूप में दिए थे, जिसे एक बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजा गया, ताकि वहां की लीडरशिप उसे जैसे चाहे वैसे खर्च करे. इसके लिए वॉशिंगटन डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड के बैंकों से सारा कैश निकाल लिया गया था. वहां के बैंकरों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा.’

यह भी पढ़ें:- Hungary PM Remark: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच जेल जा सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! इस देश के नए PM ने कर दिया अरेस्ट करने का ऐलान

ट्रंप ने कहा, ‘इसके अलावा सैकड़ों बिलियन डॉलर भी ईरान को दिए गए. अगर मैं उस डील को खत्म नहीं करता, तो आज इजरायल और पूरे मिडिल ईस्ट में यहां तक कि हमारे अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी परमाणु हथियार इस्तेमाल हो चुके होते.’ ट्रंप ने बताया क‍ि फेक न्यूज, जैसे वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार डेविड इग्नेशियस, जेसीपीओए की बात करना पसंद करते हैं, जबकि उन्हें पता है कि वह कितनी खतरनाक और हमारे देश के लिए शर्मनाक डील थी.

यह भी पढ़ें:- Russian Oil: होर्मुज में जारी टेंशन के बीच भारत ने रूस से मिलकर कर दिया खेल! 2030 तक तेल की किचकिच होगी खत्म

ट्रंप ने पोस्‍ट में आगे कहा, ‘अगर मेरे तहत कोई नई डील होती है, तो वह सिर्फ इजरायल और मिडिल ईस्ट ही नहीं, बल्कि यूरोप, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करेगी. यह ऐसी डील होगी जिस पर पूरी दुनिया को गर्व होगा न कि पिछली बार की तरह शर्मिंदगी और अपमान झेलना पड़ेगा, जो हमें कमजोर और अक्षम नेतृत्व की वजह से सहना पड़ा.’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले…’, मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी

रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

जमींदोज इमारतें, थर-थर कांपते लोग, स्कूल से मॉल तक मची चीख-पुकार… फिलीपींस भूकंप के तबाही वाले VIDEO

China-North Korea Relations: 7 साल बाद आखिर क्यों तानाशाह किम जोंग उन से मिलने जा रहे हैं शी जिनपिंग? वजह उड़ा देगी होश

Israel Iran War Live Updates: ‘इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी’, मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे

यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने की कोशिशें तेज, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सीधी वार्ता का किया समर्थन

Leave a Comment