लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बॉलीवुड सितारों के बाद अब किसके साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं ओरी? खुद किया खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में सिर्फ फिल्मी सितारे ही दर्शकों के बीच पॉपुलर नहीं रहते, बल्कि ग्लोबल सेलिब्रिटी ओरी को भी खूब पसंद किया जाता हैं. कुछ सालों में उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी से खुद की एक अलग पहचान बनाई हैं. साथ ही उन्हें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया हैं, जिसमें उनका सिग्नेचर पोज और अंदाज खूब पसंद किया जाता हैं. हालांकि इतने सारे सितारों के साथ फोटो लेने के बाद भी उनके लिस्ट में एक नाम है, जिसके साथ वो फोटो लेना चाहते हैं. 

किसके साथ फोटो खिंचवाएंगे ओरी?

हाल ही में एक पॉडकास्ट में जब ओरी से पूछा गया कि वो अब किसके साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं? तो उन्होंने बेझिझक कहा कि उनकी विशलिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ऊपर हैं. मिलने से पहले ही वो हमेशा उस पल को मैनिफेस्ट करते हैं और उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री भी उन्हें जानते हैं. वहीं जब उनसे पूछा गया कि उनसे मिलने के लिए वो कैसे कपड़े पहनेंगे, तो उनकी इमेजिनेशन और अंदाज ने इस पॉडकास्ट को और खास बना दिया. 

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा और सभी ओरी के इस बेबाक अंदाज और जवाब को बहुत पसंद कर रहे हैं. इतने सारे सितारों के साथ कनेक्शन होने के बाद भी उनकी एक ये विश पूरी नहीं हुई है, हालांकि वो इसे मैनिफेस्ट करते रहेंगे, जब तक ये पूरा न हो जाए.

ये भी पढ़ें: देवोलीना भट्टाचार्जी के मुस्लिम पति ने घर में बनवाया मंदिर, यूजर्स बोले- वाह दिल जीत लिया

हर फंक्शन में होते हैं ओरी

बता दें कि ओरी भले ही फिल्मों में काम नहीं करते, लेकिन उन्हें बॉलीवुड के हर पार्टी में देखा जाता हैं. चाहे वो अंबानी के घर की शादी हो या किसी की बर्थडे पार्टी, ओरी हर जगह मौजूद होते हैं. साथ ही वो सभी के साथ कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते हैं, जिससे उनके बीच की बॉन्डिंग देखने को मिलती हैं. अगर ओरी की पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने की ख्वाहिश पूरी होती है, तो उनके लिए ये किसी उपलब्धि से कम नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: Box office: साउथ की एक फिल्म, जिसने बॉलीवुड की 9 फिल्मों को अकेले ही चटाया धूल, इतना कमाया प्रॉफिट





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment