लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं…’, यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Toxic Trailer X Review: ‘केजीएफ’ स्टार यश फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा में हैं. इस मूवी की रिलीज का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर जरूर रिलीज किया गया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया है. फैंस इसका ट्रेलर देखकर यश के स्वैग और एक्शन के दीवाने हो गए हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं लोगों ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर को लेकर क्या कहा.

‘बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं…’

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लोग एक्स पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूट्यूब पर भी लोग कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देखकर लिखा, ‘ब्रो अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘सीईओ ऑफ इंडियन सिनेमा.’ तीसरे ने लिखा, ‘हे भगवान…मैंने ये क्या देख लिया…ये तो ऑस्कर्स परफॉर्मेंस है. ये वर्ल्डवाइड एक बिलियन डॉलर का कलेक्शन करेगी.’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘ये देखकर तो जॉन विक की याद आ गई.’

बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ हिट हुई या फ्लॉप? जानें 42 दिनों का कलेक्शन और कितना कमाया प्रॉफिट?

एक्स पर हुमा कुरैशी, नयनतारा, कियारा के फैन हुए लोग

इसके साथ ही ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में हुमा कुरैशी, नयनतारा और कियारा आडवाणी की परफॉर्मेंस देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यश का फिल्म में तीन अलग-अलग लुक देखने के लिए मिलता है, जिसे देखकर हर कोई शॉक्ड है. वहीं, फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी ने जो काम किया है वो कमाल का है. इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. कियारा के कैरेक्टर नादिया को फायर बताया जा रहा है.

‘टॉक्सिक’ में होगा यश का तीन अलग अवतार

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश का तीन अलग-अलग अवतार देखने के लिए मिलने वाला है, जिसमें दो लुक में तो एक्टर बड़ी दाढ़ी में नजर आते हैं लेकिन कुछ सीन्स में एक्टर को बिना दाढ़ी के दिखाया गया है. इसमें उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो रहा था. ट्रेलर में तो फिल्म की कहानी कुछ खास समझ नहीं आती है लेकिन इसमें सस्पेंस एक्शन थ्रिलर जबरदस्त देखने के लिए मिलता है.

यह भी पढ़ें: क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

‘टॉक्सिक’ की रिलीज और स्टार कास्ट

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज और स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसे पहले ईद के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था लेकिन इसे ‘धुरंधर 2’ की रिलीज की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया था लेकिन मेकर्स ने कहा था कि खाड़ी युद्ध की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. इसके साथ ही इसकी स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो यश के अलावा इसमें कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, विवेक ओबेरॉय, संजीदा शेख और तारा सुतारिया के साथ ही नयनतारा जैसे कलाकार भी अहम रोल में होंगे. इसे सिनेमाघरों में 26 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment