तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है। सूर्यांश मंगलवार से शुरू होने जा रही सीरीज में चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह लेंगे। हार्दिक पांड्या को पिछले महीने टीम में चुना गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। 19 सितंबर को दाहिनी पिंडली में तकलीफ के कारण पांड्या को आखिरकार बाहर कर दिया गया। इसके बाद में एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें बहुत हल्का ‘इंट्रामेडुलरी एडिमा’ है, जो ‘राइट मीडियल टिबियल स्ट्रेस सिंड्रोम’ जैसा ही है।