लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘बिल्कुल गलत…’, कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें कोलंबो में एक क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन में उनके जाने को भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी का हिस्सा बताया गया था. उन्होंने इसे बेमतलब की गलत बात कहा है. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडलों जिनमें राजनेता, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और राजनयिक शामिल थे. उन्होंने कोलंबो में लंदन स्थित ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज’ (IISS) द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन के दौरान ट्रैक 2 चर्चा में हिस्सा लिया था.

रिपोर्ट में कहा गया था कि इस चर्चा में भारत से राम माधव, सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और पूर्व भारतीय राजनयिक रुचि घनश्याम शामिल हुए. इसमें यह भी बताया गया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधियों में पूर्व राजनयिक सज्जाद हैदर खान, पूर्व मंत्री शेरी रहमान और रिटायर्ड मेजर जनरल इसफंदियार अली खान पटौदी शामिल थे.

एक्स पर एक यूजर ने रिपोर्ट शेयर करते हुए दावा किया कि RSS के राम माधव और सेना के पूर्व प्रमुख नरवणे, कोलंबो में पाकिस्तान के साथ हुई ट्रैक-II मीटिंग का हिस्सा थे, जिसे एक ब्रिटिश थिंक टैंक ने आयोजित किया था. पोस्ट में यह भी कहा गया कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एस पॉल कपूर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. 

क्या है दक्षिण एशिया संवाद
पोस्ट का जवाब देते हुए राम माधव ने कहा कि यह कार्यक्रम IISS का सालाना ‘दक्षिण एशिया संवाद’ (South Asia Dialogue) था, न कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई ‘ट्रैक-2’ मीटिंग. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत बात है. यह कोई ट्रैक 2 बातचीत नहीं थी. यह IISS का सालाना ‘साउथ एशिया डायलॉग’ था, जिसमें भारत, श्रीलंका, अमेरिका, ब्रिटेन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के विद्वान शामिल हुए थे. पहले भी अधिकारी इस सालाना बातचीत में शामिल होते रहे हैं. इतने सारे देशों के साथ कोई ‘ट्रैक 2’ बातचीत नहीं होती है.

उन्होंने यह भी साफ किया कि वह दो दिन तक चली पूरी कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए थे और उन्हें सिर्फ एक सेशन को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था. उन्होंने कहा, “मैं दो दिन की बातचीत में शामिल नहीं हुआ. मुझे एक सेशन में बोलने के लिए बुलाया गया था, मैंने बोला और चला आया. एक ऐसी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है जिसका कोई मतलब ही नहीं है.”

क्या हुई बातचीत
रिपोर्ट के मुताबिक हिल्टन कोलंबो में हुई कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने लगभग डेढ़ दिन तक अलग-अलग बातचीत की. रिपोर्ट में इस चर्चा को बैक-चैनल बातचीत की कड़ी में एक और कदम बताया गया है. इसमें कहा गया है कि बातचीत में आतंकवाद, सीमा पार बहने वाली नदियों के पानी के बंटवारे, संकट के समय बातचीत को बेहतर बनाने और तनाव बढ़ने से रोकने के संभावित उपायों पर चर्चा हुई. इसमें यह भी बताया गया है कि कोलंबो में हुई इस बैठक से कोई खास नतीजा नहीं निकला.

ये भी पढ़ें 

ईरान ने फिर बढ़ाई टेंशन, हॉर्मुज से तीन टैंकर को वापस भेजा, अब अमेरिका को दी ये नई धमकी

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भयानक तबाही, मरने वालों का आंकड़ा एक हजार पहुंचा, 50 हजार से ज्यादा लोग लापता

भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के भड़काऊ बयान पर PoK के PM की दो टूक, कहा- ‘जम्मू-कश्मीर के लोगों को आपकी…’

Marco Rubio On India: भारत की बढ़ती एनर्जी डिमांड पर अमेरिका की नजर! मार्को रुबियो ने कर दी बड़ी पेशकश

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील में देरी क्यों? ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर ने बताई ये वजह

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचा लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्ला? वीडियो हो रहा वायरल

Leave a Comment