लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बालों को दें परफेक्ट स्टाइल, सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल हेयर जेल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Aloe Vera Hair Gel: अपने बालों को स्टाइल करना और कूल लुक देना हर किसी को अच्छा लगता है. खासकर जब बात आती है यंगर जेनरेशन की, तो इन्हें अपने बालों से बहुत ही ज्यादा प्यार होता है. चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस जाना हो या फिर किसी पार्टी में ही क्यों न जाना हो, हर कोई चाहता है कि उसके बाल हर समय बिल्कुल परफेक्ट और स्टाइलिश दिखें. अक्सर अपने बालों को स्टाइल करने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले हेयर जेल का इस्तेमाल करते हैं. इन हेयर जेल में कई बार कंपनियां अल्कोहल, पैराबेन, सल्फेट और आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस का इस्तेमाल करती हैं. इस वजह से, अगर आप इनका इस्तेमाल हर दिन अपने बालों पर करते हैं, तो आपके बाल कुछ ही समय में ड्राई होकर कमजोर भी हो सकते हैं. इसके अलावा, कई बार इन प्रोडक्ट्स की वजह से आपको डैंड्रफ और इचिंग जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं.

अगर आप अपने बालों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए बेहतरीन स्टाइल देना चाहते हैं, तो घर पर बना एलोवेरा हेयर जेल आपके लिए सबसे बेस्ट और सुरक्षित चॉइस है. यह जेल बालों को सेट भी करता है और उन्हें अंदर से नरिशमेंट भी देता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एलोवेरा हेयर जेल को घर पर आसानी से बनाने का और इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं.

aloevera hair styling gel
aloevera hair styling gel

एलोवेरा हेयर जेल इस्तेमाल करने के फायदे

एलोवेरा जेल को हमेशा से हमारे बालों के लिए एक नेचुरल वरदान की तरह माना जाता रहा है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन A, C, E और एमिनो एसिड्स जैसे कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं, जिन्हें आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. एलोवेरा आपके बालों को बिना चिपचिपा बनाए एक नेचुरल मॉइस्चर और शाइन देता है. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलरली करते हैं, तो यह आपके बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें मजबूत बनाता है और साथ ही टूटने से भी बचाकर रखता है. अगर आपको डैंड्रफ की प्रॉब्लम है, तो भी आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो डैंड्रफ के साथ इचिंग को भी कम करने में मदद करती हैं. अगर आप अपने बालों को स्टाइल करने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे, तो यह उन्हें हैवी बनाए बिना भी पूरे दिन एक जगह पर सेट रखने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन

एलोवेरा हेयर जेल बनाने का सबसे आसान तरीका

इस जेल को आपके लिए घर पर बनाना बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इस जेल को घर पर बनाने के लिए आपको नीचे बताई गयी चीजों की जरूरत पड़ने वाली है.

  • एलोवेरा की एक फ्रेश पत्ती फिर बाजार में मिलने वाला 100 प्रतिशत प्योर एलोवेरा जेल.
  • 1 चम्मच नारियल या बादाम का तेल
  • 2 से 3 बूंद विटामिन E ऑयल

घर पर एलोवेरा हेयर जेल बनाने का तरीका

  • एलोवेरा हेयर जेल को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती को पौधे से काट लें. इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए किसी बर्तन में सीधा खड़ा करके छोड़ दें. ऐसा करने से पत्ती के निचले हिस्से से एक पीले रंग का लिक्विड बाहर निकल जाएगा. इस पीले लिक्विड को हटाना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे स्किन में जलन या खुजली हो सकती है.
  • इसके बाद पत्ती को साफ पानी से धो लें और फिर एक चाकू की मदद से दोनों तरफ के कांटेदार किनारों को काटें और ऊपर का हरा छिलका छील लें. इसके बाद चम्मच की मदद से अंदर का सफेद और साफ जेल को निकाल लें.
  • इस निकाले गए जेल को मिक्सी के जार में डालें और सिर्फ 5 से 10 सेकंड के लिए चला लें ताकि इसका एक स्मूथ और चिकना पेस्ट बन जाए.
  • अब इस पेस्ट में 1 चम्मच नारियल या बादाम का तेल और विटामिन E ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. कुछ ही मिनटों में आपका होममेड नेचुरल हेयर जेल तैयार है.

ये भी पढ़ें: शाम होते ही घर में बढ़ जाता है मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों का आतंक? नीम से बना यह स्प्रे करेगा उनका सफाया

इस जेल को इस्तेमाल करने का सही तरीका

आप इस जेल को अपनी सुविधा के हिसाब से दो तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • अगर आप इस जेल का इस्तेमाल हेयर स्टाइलिंग के लिए करना चाहते हैं, तो थोड़ा सा जेल अपनी हथेलियों पर रगड़ें और हल्के गीले या सूखे बालों पर लगाएं. इसके बाद कंगी या उंगलियों की मदद से बालों को अपना फेवरेट लुक दें.
  • अगर आप इस हेयर जेल का इस्तेमाल एक लीव-इन कंडीशनर की तरह करना चाहते हैं, तो बालों को धोने के बाद थोड़ा सा जेल बालों की लंबाई में लगाएं. यह बालों को दिनभर सॉफ्ट रखेगा और उन्हें उलझने नहीं देगा.

जेल को सही से स्टोर करने का तरीका

क्योंकि हमने इस हेयर जेल में किसी भी तरह के केमिकल या फिर प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया है, इसलिए आपको इसे हमेशा एक कांच की साफ शीशी या फिर डिब्बे में बंद करके फ्रिज में स्टोर करना चाहिए. एलोवेरा की फ्रेश पत्तियों से बना यह जेल फ्रिज में आराम से 1 से 2 हफ्तों तक बिल्कुल फ्रेश रहता है.

ये भी पढ़ें: न होगी चिपचिपाहट, न ही निकलेंगे पिंपल्स, मॉनसून में दिनभर फ्रेश लुक के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 5 स्किनकेयर हैक्स

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment