लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बारिश के मौसम में बच्चों के स्कूल बैग में जरूर रखें ये 8 चीजें, बीमारियों का खतरा होगा कम और आपकी टेंशन भी होगी दूर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Parenting Tips: बारिश का यह मौसम बच्चों को पसंद तो बहुत आता है, लेकिन स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के लिए यह कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है. अचानक से कभी भी तेज बारिश हो जाना, रास्तों में पानी भर जाना और इस मौसम में फैलने वाली बीमारियां काफी आम बात हैं. जब घर पर छोटे बच्चे होते हैं, तो माता-पिता की टेंशन इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि बच्चे अपना ज्यादातर समय या तो स्कूल में बिताते हैं, या फिर शाम को ट्यूशन में. अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे हैं और आप उन्हें बारिश के इस मौसम में बीमारियों से बचाकर रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक गाइड की तरह साबित होने वाला है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बेसिक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपने बच्चे के स्कूल बैग में पहले से ही डालकर रख देना चाहिए. स्कूल बैग में मौजूद ये चीजें उन्हें पूरे दिन सूखा रखने और बीमारियों से बचे रहने में मदद करेंगी. तो चलिए जानते हैं ऐसी ही 8 जरूरी चीजों के बारे में, जो इस मौसम में बच्चों के स्कूल बैग में जरूर होनी चाहिए.

monsoon parenting guide
monsoon parenting guide

वाटरप्रूफ बैग कवर

बारिश के दिनों में आपको अपने बच्चे के स्कूल बैग में एक वाटरप्रूफ बैग कवर जरूर रखना चाहिए. इसका इस्तेमाल आपके बच्चे अचानक बारिश आने की स्थिति में कर सकते हैं और अपनी कॉपी और किताबों को भीगने से बचाकर रख सकते हैं. यह सिंपल सा कवर उनके बैग को पूरी तरह से ढक देता है, जिससे तेज बारिश में भी बैग के अंदर पानी नहीं जाता है और उसकी सही जरूरी चीजें भीगने से बची हुई रहती है.

ये भी पढ़ें: गुस्से में कहे गए ये 6 शब्द दीमक की तरह चाट सकते हैं बच्चे का कॉन्फिडेंस, आपकी छोटी सी बात बिगाड़ सकती है उसका फ्यूचर

हल्का रेनकोट या छाता

आपको अपने बच्चे के स्कूल बैग में बारिश के इन दिनों में एक हल्का रेनकट या फिर छोटा सा छाता जरूर रखना चाहिए. अगर पॉसिबल है तो बैग में एक रेनकट ही रखें क्योंकि आपके बच्चे के लिए यही एक बेहतर ऑप्शन साबित होता है. छोटे बच्चे इसे पहनकर भी काफी आसानी से चल-फिर सकते हैं और उनके हाथ भी फ्री रहते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि रेनकट का वजन ज्यादा न हो, अगर वजन ज्यादा होगा तो आपके बच्चे उसे सही से कैरी नहीं कर पाएंगे.

एक्स्ट्रा यूनिफॉर्म और सॉक्स

कई बार ऐसा भी होता है कि रेनकोट पहनने के बाद भी बच्चे नीचे से या साइकिल चलाते वक्त भीग जाते हैं. ऐसे में अगर वे इन गीले कपड़ों में घंटों बैठे रहेंगे, तो इसकी वजह से वे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं. आपके बच्चे बीमार न हों, इसलिए उनके स्कूल बैग में एक जोड़ी एक्स्ट्रा सॉक्स और एक हल्की टी-शर्ट या हाफ पैंट जैसी एक्स्ट्रा यूनिफॉर्म एक पॉलिथीन में डालकर जरूर रखें. इन चीजों का इस्तेमाल आपका बच्चा इमरजेंसी सिचुएशन में कर सकेगा.

छोटी हैंड सैनिटाइजर बोतल

बारिश के इन दिनों में हवा और पानी में बैक्टीरिया काफी तेजी से पनपने लगते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि बच्चे स्कूल में खेलते समय या फिर लंच करने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोना भूल जाते हैं. लेकिन जब आप उनके स्कूल बैग की साइड पॉकेट में एक छोटी सी हैंड सैनिटाइजर बोतल रख देते हैं, तो वे इसका इस्तेमाल अपने हाथों को साफ करने के लिए आसानी से कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं सफल? आज रात सोने से पहले उनसे जरूर कहें ये 5 जादुई बातें

मॉस्किटो रिपेलेंट पैच या रोल-ऑन

बारिश के इन दिनों में मच्छरों का आतंक भी बहुत बढ़ जाता है. इन मच्छरों की वजह से आपके बच्चों को डेंगू और मलेरिया होने का खतरा बना रहता है. आपके छोटे बच्चे स्कूल में या तो शॉर्ट्स पहनते हैं या फिर स्कर्ट, जिस वजह से मच्छर काफी आसानी से उन्हें काट सकते हैं. आपके बच्चे मच्छरों के काटने से बचे रहें, इसके लिए उनके बैग में एक मॉस्किटो रिपेलेंट रोल-ऑन या पैच जरूर रखें. इसके अलावा, स्कूल जाने से पहले उनके कपड़ों पर इसे लगा दें ताकि स्कूल में भी मच्छर उनसे दूर रहें.

एक साफ पानी की बोतल

बारिश के इन दिनों में अगर बच्चे दूषित पानी पी लेते हैं, तो उन्हें पेट का इन्फेक्शन, टाइफाइड और पीलिया जैसी बीमारियां होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. अपने बच्चों को बीमारियों से बचाकर रखने के लिए उन्हें घर से ही उबला हुआ पानी या फिर फिल्टर किया हुआ साफ पानी एक बड़ी बोतल में भरकर दें. इसके अलावा, अपने बच्चों को यह भी समझाएं कि वे स्कूल में यहां-वहां का पानी न पिएं, बल्कि सिर्फ अपनी बोतल का ही पानी पिएं.

कुछ प्लास्टिक बैग या जिप लॉक पाउच

अपने बच्चे के स्कूल बैग में बारिश के इन दिनों में कम से कम दो से तीन खाली प्लास्टिक के बैग या फिर जिप लॉक पाउच जरूर रखें. अगर आपका बच्चा स्कूल जाते समय कभी भीग भी जाए, तो वह अपने गीले सॉक्स, रुमाल और रेनकोट को इन प्लास्टिक के बैग में अलग से स्टोर करके रख सकता है. इससे बैग के अंदर रखीं बाकी चीजें और किताबें सीलन या पानी से खराब होने से बच जाएंगी.

कॉटन का रुमाल या छोटा तौलिया

कई बार बारिश के पानी की बूंदें अगर चेहरे या हाथों पर गिरे, तो इसकी वजह से स्किन में एलर्जी या खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है. इसके अलावा, भीगे सिर को तुरंत पोंछना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो बच्चे को सर्दी-खांसी हो सकती है. अगर आप अपने बच्चे को इन प्रॉब्लम्स से बचाकर रखना चाहते हैं, तो उसके स्कूल बैग में एक साफ और सूखा कॉटन का रुमाल या छोटा सा तौलिया जरूर रखें.

ये भी पढ़ें: बच्चे को कब डायपर पहनाना चाहिए और कब नहीं? जानिए ज्यादातर पैरेंट्स कहां कर देते हैं गलती

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment