लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बारिश के बाद खिड़कियों के कांच को ऐसे करें साफ, लौट आएगी नई जैसी चमक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Window Glass Cleaning: मानसून की पहली बारिश जहां मौसम को सुहाना बना देती है, वहीं घर की खिड़कियों और दरवाजों पर गंदगी के निशान भी छोड़ जाती है. बारिश के पानी के साथ आने वाली धूल-मिट्टी अक्सर कांच पर जम जाती है, जिससे खिड़कियां धुंधली और बदसूरत दिखाई देने लगती हैं. कई लोग इन्हें साफ करने में काफी समय और मेहनत लगाते हैं, लेकिन फिर भी मनचाही चमक नहीं मिल पाती.

अगर आपकी खिड़कियों के कांच भी बारिश के बाद गंदे हो गए हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप उन्हें फिर से चमकदार बना सकते हैं.

नींबू और नमक से हटाएं जिद्दी दाग

Lemon salt Photos - Download Free High-Quality Pictures | Freepik

खिड़की के कांच पर जमे पानी के निशान और धूल के दाग हटाने के लिए नींबू और नमक का मिश्रण काफी कारगर माना जाता है. एक कटोरी में थोड़ा नींबू का रस लें और उसमें चुटकीभर नमक मिलाएं. इस मिश्रण को स्पंज की मदद से कांच पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ ही मिनटों में दाग हल्के पड़ने लगेंगे.

विनेगर और पानी का करें इस्तेमाल

कांच को चमकदार बनाने के लिए सफेद विनेगर भी एक अच्छा विकल्प है. बराबर मात्रा में विनेगर और पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इसे कांच पर छिड़कें और सूखे कपड़े से साफ कर लें. इससे कांच पर जमी गंदगी हटेगी और चमक भी वापस आ जाएगी.

डिटर्जेंट और पानी से करें सफाई

अगर खिड़की पर ज्यादा गंदगी जमा हो गई है, तो एक बर्तन में हल्का डिटर्जेंट और पानी मिलाकर घोल तैयार करें. स्पंज की मदद से कांच को साफ करें और बाद में साफ पानी से पोंछ लें. यह तरीका रोजमर्रा की सफाई के लिए भी उपयोगी है.

अखबार से बढ़ाएं कांच की चमक

बहुत कम लोग जानते हैं कि पुराना अखबार भी कांच साफ करने में मदद कर सकता है. पहले कांच पर हल्का पानी स्प्रे करें और फिर अखबार से पोंछ दें. इससे कांच पर धब्बे नहीं पड़ते और वह ज्यादा चमकदार दिखाई देता है.

सफाई के बाद रखें इन बातों का ध्यान

खिड़कियों को साफ करने के बाद उन्हें सूखे कपड़े से जरूर पोंछें. इससे पानी के निशान नहीं बनेंगे और कांच लंबे समय तक साफ और चमकदार बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: मानसून में कपड़ों को रखना है फ्रेश, तो अलमारी में जरूर रखें ये चीजें

The post बारिश के बाद खिड़कियों के कांच को ऐसे करें साफ, लौट आएगी नई जैसी चमक appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment