लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर Tvk:राजभवन में देर रात तक चला बैठकों का दौर, विजय के शपथ ग्रहण पर संकट बरकरार – Tamil Nadu Politics Joseph Vijay Oath Ceremony Postponed Governor Raj Bhavan Deadlock Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर चल रहा सस्पेंस शुक्रवार को और गहरा गया। अभिनेता से नेता बने तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष सी जोसेफ विजय की ताजपोशी एक बार फिर टल गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने का न्योता देने से इनकार कर दिया। राज्यपाल का कहना है कि विजय के पास 234 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत का अभाव है।

राजभवन में विजय की तीसरी दस्तक

सियासी अनिश्चितता के बीच विजय शुक्रवार शाम चेन्नई के राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। विजय ने कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और माकपा (सीपीआईएम) के समर्थन पत्र सौंपे। हालांकि, अहम सहयोगी माने जा रहे वीसीके और आईयूएमएल ने अब तक लिखित समर्थन नहीं दिया है। राजभवन के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि बिना कागजी बहुमत के शपथ ग्रहण संभव नहीं है।

बहुमत के जादुई आंकड़े का गणित

23 अप्रैल को आए चुनाव नतीजों में विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। बहुमत के लिए 118 विधायकों का साथ जरूरी है। फिलहाल विजय के पास केवल 116 विधायकों का लिखित समर्थन है। राज्यपाल ने दो टूक कहा है कि जब तक 118 का आंकड़ा पार नहीं होता, शनिवार या रविवार को शपथ ग्रहण नहीं होगा। अब विजय की टीम अन्य छोटे दलों को साधने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस, वाम, तृणमूल और अब भाजपा: 75 साल में ऐसे बदली बंगाल की सत्ता; पढ़ें पूरी टाइमलाइन

विधायक लापता और हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

इसी बीच एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनकरण ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर शिकायत की कि उनका एकमात्र विधायक कामराज लापता है। दिनकरण ने आशंका जताई कि टीवीके हॉर्स ट्रेडिंग यानी विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। उन्होंने कहा कि कामराज पुदुचेरी में एआईएडीएमके विधायकों के साथ थे, लेकिन अब उनका फोन बंद है और वे मिल नहीं रहे हैं।

विजय के साथ राजभवन में एन आनंद और केए सेंगोट्टायन जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे। फिल्म निर्माता वेंकट के नारायण भी उनके साथ देखे गए। हालांकि शुक्रवार की मुलाकात पिछली बैठकों के मुकाबले काफी सौहार्दपूर्ण रही, लेकिन संविधानिक संकट बरकरार है। दूसरी ओर, एआईएडीएमके ने भी सरकार बनाने के अपने अधिकार का दावा ठोंक दिया है, जिससे तमिलनाडु की राजनीति में अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

2008 Ahmedabad Serial Blast:38 दोषियों को सजा-ए-मौत और 11 को उम्रकैद से राहत नहीं, हाईकोर्ट ने क्या कहा? – Gujarat High Court Order 2008 Ahmedabad Serial Blasts No Relief Death Sentenced And Life Imprisonment Convicts

Satluj Star Diljit Dosanjh Net Worth Have Property Cars Collection And More – Entertainment News: Amar Ujala

Navodaya Admission 2027:नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, कब होगी प्रवेश परीक्षा? – Navodaya Class 6 Admission 2027 Begins, Jnvst Registration Open Till July 31, Entrance On 28 Nov

Visakhapatnam:एक मछुआरा बचा, छह अब भी लापता; नौसेना और कोस्ट गार्ड का सर्च ऑपरेशन जारी, Cm नायडू क्या बोले? – One Fisherman Rescued Six Still Missing Off Vizag Cm Naidu Orders Wider Search Navy Coast Guard Continue Hunt

Bankipur Vidhan Sabha:पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान – Patna Sahib Ex Mp Shatrughan Sinha In Favour Of Prashant Kishor Bankipur Vidhan Sabha Election Bihar News

केजरीवाल ने केंद्र को घेरा:’एक मंत्री कुछ कहता है, तो दूसरा मंत्री कुछ और’, ई20 ईंधन पर सरकार बोल रही झूठ – Arvind Kejriwal Says Central Government Remains Adamant Abuot E20 Fuel

Leave a Comment