लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बरगी हादसा:एक वेब ने नीचे दबाव बनाया, दूसरी ने हल को उठाया, बरमूडा ट्रायंगल जैसी दुर्लभ स्थिति से पलटा क्रूज – Mp Bargi Dam Cruise Accident News Rare ‘bermuda Triangle Conditions Capsized Cruise

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे को लेकर सामने आ रही तकनीकी जानकारी में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के एडवाइजर (पूर्व नौसेना अधिकारी) कमांडर राजेंद्र निगम ने दावा किया है कि यह हादसा किसी सामान्य तकनीकी खराबी से नहीं, बल्कि असामान्य प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि यह क्रूज आधुनिक तकनीक से बना था और इसकी डिजाइन काफी स्थिर मानी जाती है। इस तरह के क्रूज को पलटना आसान नहीं होता, यहां तक कि भारी मशीनों से भी इसे हिलाना मुश्किल होता है। इसके बावजूद जिस तरह यह हादसा हुआ, वह असाधारण स्थिति को दर्शाता है।

क्या बनी थी स्थिति? 

कमांडर निगम के अनुसार, हादसे के वक्त तेज आंधी-तूफान के बीच पानी में दो विपरीत दिशा की लहरें (वेव) बनीं। एक लहर नीचे की ओर दबाव बना रही थी और दूसरी लहर ने जहाज के निचले हिस्से (हल) को ऊपर की ओर उठा दिया। इसी दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इन तीनों स्थितियों के एक साथ बनने से संतुलन बिगड़ गया और क्रूज पलट गया। उन्होंने इसे “बरमूडा ट्रायंगल जैसी दुर्लभ स्थिति” बताया। 

पढ़ें:  गर्दन तक पानी, ठंड से कंपकंपाता शरीर और थमने को थीं सांसें; कैसे मौत के मुंह से बाहर आए रियाज?

तकनीकी रूप से मजबूत था क्रूज

कमांडर निगम ने बताया कि क्रूज में जॉन डियर का 4-स्ट्रोक इंजन लगा था। यह प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुरूप था और नियमित मेंटेनेंस और प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाती थी। उन्होंने बताया कि क्रूज को वर्ष 2006 में हैदाराबाद बोट बिल्डर्स से खरीदा था, जिसकी लागत करीब 90 लाख रुपये बताई गई।  कमांडर निगम ने बताया कि क्रूज संचालन में अंतरराष्ट्रीय मानकों जैसे IMO (अंतर्राष्ट्रीय मैरिटाइम संगठन) और अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण और बीमा जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी लागू थीं।

फिर भी क्यों हुआ हादसा?

पूर्व नौसेना अधिकारी कमांडर निगम ने बताया कि यह घटना एक “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” प्राकृतिक परिस्थिति का परिणाम हो सकती है, जहां तेज हवा, लहरों का असामान्य दबाव और जल की गति एक साथ मिलकर संतुलन बिगाड़ देती है। बता दें इस मामले में सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शत्रुघ्न सिन्हा: ‘ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला’; भाजपा पर क्या बोले? – Shatrughan Sinha Interview Bengal Politics Mamata Leadership Rahul Ganghi As Opposition Leader Changes In Bjp

लुटियंस दिल्ली:कचरा शुल्क न दिया तो संपत्ति कर की तरह होगी वसूली, फैलाने से लेकर खुले में जलाने पर जुर्माना – Lutyens’ Delhi: Failure To Pay Garbage Fee Will Lead To Recovery Similar To Property Tax.

सेहत:मोबाइल की लत और जंक फूड से बच्चियों में बढ़ रही पीसीओएस की समस्या, एम्स के अध्ययन में कई और खुलासे – Rising Pcos Issues Among Girls Linked To Mobile Phone Addiction And Junk Food.

दिल्ली में एसआईआर की कतार:कागज का पेट भरने में किसी की छूटी दिहाड़ी, कोई बच्चों को छोड़ घंटों लाइन में – Queue For Sirs In Delhi: Some Lost A Day’s Wages To Complete The Paperwork

कम दबाव क्षेत्र ने बढ़ाई टेंशन:ओडिशा से आंध्र-तेलंगाना तक झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद – Heavy Rain Alert From Odisha To Andhra Telangana Deep Depression Schools Colleges Closed In Several Districts

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर किए थे बम धमाके:कोर्ट ने 15 आरोपियों को दी 220 साल की सजा, पांच साल चला केस – Bomb Blasts Carried Out In Sri Lanka On Easter Court Sentences 15 Accused To 220 Years In Prison

Leave a Comment