लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘उससे बेहतर न एक्टर आया है, न आएगा…’ सलमान ने जमकर की थी इस सुपरस्टार की तारीफ, 7 साल से नहीं आई कोई फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Guess Who: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने 38 साल के एक्टिंग करियर में कई स्टार्स को बनते हुए देखा है. कई स्टार्स ने उनके बाद स्टारडम हासिल किया तो कई स्टार्स ने उनके साथ-साथ. सलमान खान ने अपने साढ़े तीन दशक से ज्यादा के करियर में जिस एक्टर के टैलेंट को सबसे ज्यादा पसंद किया है वो है ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा. गोविंदा के टैलेंट के खुद सलमान भी मुरीद हैं.

जब सलमान ने जमकर की गोविंदा की तारीफ

सलमान खान और गोविंदा का करियर लगभग साथ में शुरू हुआ था. दोनों स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं और एक दूसरे के साथ मजबूत रिश्ता रखते हैं. सलमान ने एक बार गोविंदा को अपनी जनरेशन का सबसे बेहतरीन एक्टर बताया था. सलमान कुछ सालों पहले ‘आपकी अदालत’ में पहुंचे थे. तब उन्होंने गोविंदा की तारीफ में कहा था कि वो उन्हें बहुत ही कमाल के लगते हैं. सलमान ने कहा था, ‘हमारी जनरेशन में उससे बेहतर न एक्टर आया है और न आएगा. और वो है गोविंदा.’

उससे बेहतर न एक्टर आया है, न आएगा...' सलमान ने जमकर की थी इस सुपरस्टार की तारीफ, 7 साल से नहीं आई कोई फिल्म

ये भी पढ़ें: ‘मेरे कलेजे का टुकड़ा है…’, गोविंदा की वाइफ का खुलासा, बताया किसके नाम करेंगी सारी प्रॉपर्टी

7 साल से नहीं आई गोविंदा की कोई फिल्म

साल 1986 में हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले गोविंदा ने फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के दिग्गजों को भी अपने हुनर से प्रभावित किया है. 90 के दशक में ढेरों बेहतरीन फिल्में देने वाले गोविंदा डांस, एक्टिंग और कॉमडी सभी में नंबर 1 रहे. हालांकि लंबे वक्त से वो बड़े पर्दे से दूर हैं. साल 2019 से उनकी कोई फिल्म नहीं आई है. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘रंगीला राजा’ है. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह पिटी थी. 19 करोड़ के बजट में बनी रंगीला राजा ने सिर्फ 19 लाख रुपये की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें: ‘फूल और कांटे’ हिट होने के बाद भी मधू ने अजय देवगन संग 5 साल तक क्यों नहीं किया था काम? सालों बाद हुआ बड़ा खुलासा

‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अब फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. ये फिल्म भारत-चीन के सैनिकों के बीच साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प पर बेस्ड है. इसमें सलमान, कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. इसका हिस्सा चित्रांगदा सिंह भी हैं. ये फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है. सलमान पिछली बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment