लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बच्चे की जिद के आगे घुटने टेकना पड़ सकता है भारी, आज ही सुधारें उसकी खाने-पीने की ये आदतें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Parenting Tips: आज के समय में आप किसी भी घर जिसमें छोटे बच्चे हैं, उसमें यह समस्या देखने को मिलती ही है कि वे हेल्दी खाना नहीं, बल्कि अपनी पसंद की चीजों को ज्यादा खाना चाहते हैं. कभी अचानक से चिप्स खाने की जिद, तो कभी सुबह उठते ही चॉकलेट की डिमांड. इस तरह के चीजों के प्रति ज्यादा झुकाव होने की वजह से अक्सर बच्चे घर पर बनी हेल्दी चीजों को देखते ही मुंह बनाने लग जाते हैं. अगर बार-बार ऐसा होता रहे तो यह एक समय के बाद पैरेंट्स के लिए परेशानी की वजह बन जाता है. कई बार पैरेंट्स प्यार में आकर या फिर समय की कमी होने की वजह से बच्चों की उनकी पसंद की चीजें दे देते हैं, बिना इस बात को सोचे कि आगे चलकर इसका बच्चों की सेहत पर क्या असर पड़ेगा. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पैरेंट्स बच्चे को खाना खिलाते समय अनजाने में कर देते हैं. अगर आप इन गलतियों को समय रहते सुधारते नहीं हैं तो आपके बच्चे की सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ सकता है.

जंक फूड पर ज्यादा डिपेंड करना

आज के बच्चों को घर पर बनी चीजें नहीं बल्कि पिज्जा, बर्गर, चिप्स और पैक्ड चीजें ज्यादा पसंद आते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि पैरेंट्स आसानी से बच्चों को ये चीजें खाने के लिए दे देते हैं. अगर आप भी अपने बच्चे को खाने में इस तरह की चीजें देते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि इनमें न्यूट्रिशन कम और नुकसान ज्यादा होता है. जब बच्चे ज्यादा जंक फूड्स खाने लगते हैं तो उनमें मोटापा, कमजोरी और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं.

यह भी पढ़ें: क्या बिना ट्यूशन आपका बच्चा नहीं कर सकता क्लास में टॉप? यह आर्टिकल बदल देगा आपकी सोच

सब्जियों और फलों को नजरअंदाज करना

कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जिन्हें सब्जियां और फलों का सेवन करना अच्छा नहीं लगता है. ऐसे में माता-पिता बच्चों के इस जिद के सामने अपने घुटने टेक देते हैं. किसी भी माता-पिता के लिए यह सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. फलों और सब्जियों में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर मिल जाते हैं. अगर आप अपने बच्चे को फल और सब्जियां नहीं खिलाते हैं तो बच्चे की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है.

बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाना

कुछ माता-पिता ऐसे भी होते हैं जो बच्चों को ज्यादा खिलाने के चक्कर में उनसे जबरदस्ती करते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे खाने की चीजों से दूर भागने लग जाते हैं और खाने की चीजों के प्रति उनका एक निगेटिव नजरिया भी बन जाता है. आपको हमेशा अपने बच्चे को उनकी भूख को देखते हुए खाने की चीजें देनी चाहिए. इसके अलावा आपको अपने बच्चे में हेल्दी चीजें खाने की आदतों को भी बढ़ावा देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई करते समय बार-बार भटक जाता है बच्चे का ध्यान? स्टडी टेबल से तुरंत हटाएं ये 4 चीजें

बच्चों को पानी कम पिलाना

अक्सर माता-पिता अपने बच्चे के खाने-पीने का ख्याल तो सही तरीके से रख लेते हैं, लेकिन उन्हें पानी पिलाने की जरूरत को नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप अपने बच्चे को सही मात्रा में पानी नहीं मिलाते हैं तो उन्हें डिहाइड्रेशन, थकान और डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती है. आपको अपने बच्चे को हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिलाते रहना चाहिए.

मीठी चीजों का हद से ज्यादा सेवन

जब बच्चे छोटे होते हैं तो पैरेंट्स अक्सर उन्हें चॉकलेट, कैंडीज, कोल्ड ड्रिंक या इस तरह की मीठी चीजें खिलाने की गलती कर देते हैं. इस तरह की चीजें बच्चों के दांतों को खराब कर देती हैं और उन्हें मीठी चीजें खाने की आदत लग जाती है. अगर बच्चे छोटे हैं तो आपको उन्हें काफी सीमित मात्रा में मीठी चीजें खिलानी चाहिए. हद से ज्यादा मीठी चीजों की जगह पर आप उन्हें फलों या फिर घर पर बनी चीजों का सेवन करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बच्चे की हर जिद पर कहते हैं ‘हां’? जानिए कब जरूरी है ‘ना’ कहना

The post बच्चे की जिद के आगे घुटने टेकना पड़ सकता है भारी, आज ही सुधारें उसकी खाने-पीने की ये आदतें appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment