{“_id”:”6a688c5279ff9b74d806f685″,”slug”:”batwara-1947-trailer-launch-event-sunny-deol-got-emotional-shabana-aazmi-and-raj-kumar-santoshi-shares-2026-07-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘बंटवारा’ के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल, राज कुमार संतोषी बोले- ’16 साल से इस फिल्म पर जुटे थे”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}
Batwara Trailer Launch: फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। एक भव्य इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान सनी देओल अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे।

राजकुमार संतोषी-सनी देओल
– फोटो : इंस्टाग्राम-@viralbhayani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। आज मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर मौजूद रहे। संतोषी ने इस फिल्म की मेकिंग को लेकर बात की और कहा कि वे पिछले डेढ़ दशक से इस फिल्म को बनाने में जुटे थे। इसी दौरान उन्होंने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का जिक्र किया और बताया कि यही आखिरी फिल्म थी जो उन्होंने देखी थी। पिता के नाम का जिक्र आते ही सनी देओल की आंखें छलक आईं।
पिता को याद कर छलके सनी देओल के आंसू
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के पिता और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उन्होंने भी देखी थी और देखकर काफी भावुक हो गए थे। संतोषी ने कहा, ‘धरम जी का आशीर्वाद बहुत है फिल्म के लिए। नैरेशन जब सुना था तो वे बहुत इमोशनल थे। आंख में आंसू आ गये थे और बहुत आशीर्वाद दिया। धरम जी की मेरे ख्याल से यह आखिरी फिल्म है, जो उन्होंने देखी थी। तब भी उन्होंने बोला ‘राज ये पिक्चर बहुत चलेगी। बहुत अच्छा काम किया है आप लोगों ने’। एक तरफ राजकुमार संतोषी यह बता रहे थे और सनी देओल यह सुनकर भावुक हो गए। पिता को याद कर उनकी आंखें छलक आईं।
A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)


