लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर सख्त Ec:मुख्य सचिव-dgp को दिया निर्देश, किसी भी सूरत में शांति हो बहाल – West Bengal Election Commission Zero Tolerance Post Poll Violence Dushyant Nariala Siddh Nath Gupta

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हिंसा की खबरों पर चुनाव आयोग ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने मंगलवार को राज्य प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि चुनाव के बाद होने वाली किसी भी तरह की हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आदेश दिया है।

हिंसा की घटनाओं पर आयोग की कार्रवाई

चुनाव आयोग ने यह सख्त निर्देश राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसक वारदातों के बाद जारी किए हैं। मंगलवार को बंगाल में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर दो लोगों की जान चली गई। इसके अलावा राज्य के कई इलाकों से राजनीतिक दलों के कार्यालयों में तोड़फोड़ और लूटपाट की खबरें भी सामने आई हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने आला अधिकारियों को तुरंत स्थिति को नियंत्रण में लेने को कहा है।

यह भी पढ़ें: बंगाल में सत्ता परिवर्तन: भाजपा की हाईकोर्ट से अपील, फिलहाल न दें प्रतिकूल आदेश; नई सरकार को मिले समय

शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट की कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘शांति भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। चुनाव आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव बाद की हिंसा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को कहा है। इसमें शामिल व्यक्ति चाहे कोई भी हो, उसके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।’

प्रशासन और केंद्रीय बलों के बीच तालमेल पर जोर

आयोग ने राज्य प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा बलों को ही हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने को कहा गया है। अधिकारी ने आगे कहा, ‘स्थिति को काबू में रखने के लिए पर्याप्त तैनाती और प्रशासन-सीएपीएफ के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया है।’ इससे पहले चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों के राज्यपालों को अधिसूचना जारी कर नई विधानसभा का रास्ता साफ कर दिया। 

अन्य वीडियो-




 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुरैना:कृष्ण जन्मोत्सव के दर्शन कर लौट रही 3 महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार – Morena: 3 Women Returning From Krishna Janmashtami Crushed By Speeding Truck, Die On Spot; Driver Held

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2026:कौन हैं निकिता पोरवाल? महाकाल की नगरी की सुंदरी वियतनाम में बढ़ा रही भारत का मान – Miss World 2026 Finale: Who Is Nikita Porwal Representing India In International Beauty Pageant

शिक्षक दिवस:जहां से शुरू हुई थी जिंदगी की जंग, वहीं से निकली कामयाबी की राह; कोई शिक्षक बना तो कोई अकाउंटेंट – Teachers’ Day 2026: From A Child Found Near A Garbage Bin To Building A Brighter Future

मौसम अपडेट:दिल्ली एनसीआर में आज फिर बरसे बदरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, कई इलाकों में जाम और जलभराव – Weather Turned Pleasant Again Today Due To Rain In Delhi-ncr

भारत में खुला मर्सिडीज-बेंज का पहला ‘स्टूडियो’:यह सामान्य डीलरशिप से कितना अलग है? – Mercedes-benz Opens First Studio In Gurugram; Unveils Amg Gt Xx Concept And Launches Amg F1 E-bikes

धोखेबाज निकली भूमिका:65 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, फिर खुला पहली शादी का राज; पति को दिया था ये भरोसा – Wife Deception Spent 65 Lakh To Send Wife To Canada Then Secret Of Her First Marriage Revealed

Leave a Comment