लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बंगाल नाव हादसा:आठ दिन पहले कैसे डूबी 15 मछुआरों से भरी नौका? नौ के मिले शव, छह अभी भी लापता; मुआवजे का एलान – West-bengal-boat-tragedy-nine-fishermen-dead-six-missing-pm-modi-announces-ex-gratia

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बंगाल की खाड़ी में हुए एक नाव हादसे में सोमवार को पश्चिम बंगाल के नौ मछुआरों की मौत हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बंगाल नाव हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। एक व्यापक तलाशी अभियान के बाद बंगाल की खाड़ी में डूबी एक नाव से मछुआरों के नौ शव बरामद किए गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण 24 परगना तट के पास बंगाल की खाड़ी में डूबे एक ट्रॉलर से नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अन्य अब भी लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि शव इतने अधिक सड़ चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

कब हुआ था बंगाल में नाव हादसा?

‘जय मां काली’ नाम का ट्रॉलर दो जुलाई को पूर्व मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर मछली बंदरगाह से 15 मछुआरों को लेकर मछली पकड़ने के लिए निकला था। इनमें पड़ोसी राज्य ओडिशा के तीन मछुआरे भी शामिल थे। छह जुलाई के बाद से ट्रॉलर से संपर्क टूट गया था।

पीएम मोदी ने हादसे पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया। पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

आठ दिन तक चला तलाशी अभियान

आठ दिन तक चले तलाश अभियान के बाद शनिवार को पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल ने बक्खाली तट से करीब 35 किलोमीटर दूर बाघेर चार के पास डूबे हुए ट्रॉलर का पता लगाया। रविवार को कई मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों की मदद से इसे खींचकर पाथरप्रतिमा के सीतारामपुर तट तक लाया गया। इसके बाद पूरी रात चले बचाव अभियान में ट्रॉलर के अंदर से नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए।

लापता मछुआरों की तलाश जारी

दक्षिण 24 परगना के एक अधिकारी ने बताया कि छह मछुआरों का अब भी कोई पता नहीं चल सका है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने पीटीआई से कहा, “तटरक्षक बल, पुलिस और स्थानीय मछुआरे लापता मछुआरों की तलाश के लिए गहन अभियान चला रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप उपमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है और जिला प्रशासन शोकाकुल परिवारों को हरसंभव सहायता दे रहा है।”

बंगाल की खाड़ी में कैसे डूबी नाव?

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम का सामना करने के बाद ट्रॉलर पलट गया होगा। हालांकि, हादसे के सही कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि नौ शव इतने अधिक सड़ चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा, “डीएनए जांच के बाद ही उनकी पहचान हो सकेगी। तब तक यह नहीं कहा जा सकता कि मृतकों में कितने पश्चिम बंगाल के हैं और कितने ओडिशा के।” अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में इस ट्रॉलर से 16 लोगों को मछली पकड़ने जाना था, लेकिन किसी कारणवश एक व्यक्ति नहीं गया।

लापता लोगों में ओडिशा के मछुआरे भी शामिल

लापता लोगों में ओडिशा के बालासोर जिले के तीन सगे भाई रवींद्र माझी (52), जयराम माझी (49) और जगन्नाथ माझी (45) शामिल हैं। उनके रिश्तेदार सन्यासी माझी ने बताया कि तीनों पहले की तरह इस बार भी मछली पकड़ने के काम के लिए शंकरपुर गए थे।

उन्होंने कहा, “उनके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नियां और छोटे बच्चे अब बिना सहारे के रह गए हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार इन परिवारों के साथ खड़ी होगी।” बाकी मृतक और लापता मछुआरे पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा और नदिया जिलों के रहने वाले हैं। काकद्वीप उपमंडलीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर उनके परिजन मौजूद हैं, जबकि बाकी छह मछुआरों की तलाश जारी है।

इस बीच, ओडिशा के बालासोर जिले से मिली एक रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य के भोगराई ब्लॉक के उलुदा गांव के रहने वाले तीन मछुआरों के परिजनों को प्रशासन ने काकद्वीप भेजा है। बालासोर के जिलाधिकारी सूर्यवंशी मयूर विकास ने कहा कि मछुआरों की पहचान के लिए प्रशासन की ओर से हर तरह की जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र:एनसीपी में अनबन की अटकलों के बीच सुनेत्रा के नेतृत्व में बैठक; क्या संदेश देना चाहती है पार्टी? – Ncp Sunetra Pawar Core Committee Meeting Internal Differences Party Leadership Message

अल-नीनो:1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, टूटा 125 साल का रिकॉर्ड; जानें इस महीने कैसी होगी बारिश – Imd Monthly Rainfall Likely To Be Below Normal In Sep India Witnessed Hottest Aug Since 1901

एपल मैप्स पर दिखेगा ‘लेक अमेरिका’ नाम?:ट्रंप ने कंपनी को दिए निर्देश; कनाडा क्यों कर रहा विरोध – Trump Has Asked Apple To Change Lake Ontario Name To ‘lake America’ On Its Maps, Interior Chief Says

गरीब मजदूरों का सस्ता चावल कारोबारियों को बेचने का आरोप:एफसीआई-नेरामैक पर सीबीआई की कार्रवाई; क्या है मामला? – Subsidised Rice Meant For Poor Labourers ‘sold To Traders’; Cbi Books Officials Of Fci, Neramac

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का आज से पक्का मोर्चा:जाम करेंगे रोड, ये हैं मुद्दे – Farmers Protest On Chandigarh-mohali Border

अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती:वायरल संक्रमण, पानी की कमी और किडनी की समस्या से जूझ रहे; डॉक्टर ने क्या बताया? – Anna Hazare Hospitalised: Social Activist In Icu With Viral Infection, Dehydration And Kidney Issues

Leave a Comment