
- हवाई यात्रा में मेडिकल इमरजेंसी में बीमा कंपनी इलाज का खर्च उठाएगी।
- यात्रा बीमा या क्रेडिट कार्ड बीमा ऐसे में काफी मददगार साबित होता है।
- एयरलाइन प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन लैंडिंग में सहायता करती है।
- यात्रा से पहले बीमा विवरण और डॉक्टर की फिट टू फ्लाई लें।
Flight Medical Emergency: आज के टाइम में हवाई यात्रा करना पहले से काफी आसान हो गया है. लोग अपने काम, घूमने या फिर किसी जरूरी वजह से फ्लाइट से सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि सफर के दौरान अगर आपकी अचानक तबीयत बिगड़ जाए और मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थिति का सामना करना पड़े तो क्या होगा. ऐसे में घबराहट के साथ कई सवाल मन में आते हैं कि अगर अस्पताल में भर्ती होना पड़ जाए तो इलाज का खर्च कौन उठाएगा. एयरलाइन, बीमा कंपनी या फिर खुद यात्री? ऐसे में सही जानकारी का होना बेहद जरूरी है.
इसका जवाब आपकी बीमा पॉलिसी और परिस्थिति पर निर्भर करता है. आमतौर पर एयरलाइन अस्पताल का पूरा खर्च नहीं उठाती है, लेकिन वहीं अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस है तो अस्पताल में भर्ती होने का खर्च आपकी बीमा कंपनी कवर कर सकती है.
यह भी पढ़ें – Vande Bharat Vs Amrit Bharat: दोनों ट्रेनों में क्या है बड़ा फर्क, किराए से लेकर रफ्तार तक कौन है बेहतर?
हेल्थ इंश्योरेंस से मिल सकती है मदद
- अगर आप भारत के भीतर यात्रा कर रहे हैं तो आपकी सामान्य हेल्थ पॉलिसी काम आएगी.
- वहीं अगर अस्पताल आपकी बीमा कंपनी के नेटवर्क में है तो ऐसे में आपको कैशलेस इलाज मिल सकता है.
- नॉन-नेटवर्क अस्पताल में पहले भुगतान, उसके बाद में क्लेम के जरिए पैसा वापस लिया जा सकता है.
ट्रैवल इंश्योरेंस भी है जरूरी
टिकट बुक करते टाइम लिया गया ट्रैवल इंश्योरेंस ऐसी स्थिति में काफी काम आता है.
इसमें अक्सर शामिल होता है जैसे…
- अस्पताल में भर्ती होने का खर्च
- साथ ही दवाइयों का खर्च
- मेडिकल इवैक्यूएशन का खर्च
- अंतरराष्ट्रीय यात्रा में ज्यादा उपयोगी.
एयरलाइन की जिम्मेदारी क्या होती है?
इस स्थिति में एयलाइन की जिम्मेदारी सीमित होती है और यह मुख्य रूप से उड़ान के दौरान सहायता देने तक रहती है.
जानिए एयरलाइन क्या करती है?
- प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराती है.
- जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी लैंडिंग कराती है.
- इसके साथ ही एम्बुलेंस या फिर मेडिकल टीम बुलाने में मदद करती है.
- लेकिन ध्यान रहें एक बाद एयरलाइन अस्पताल का इलाज खर्च नहीं देती हैं.
- इलाज का पैसा यात्री या फिर बीमा कंपनी को करना होता है.
कब एयरलाइन को देना पड़ सकता है खर्च?
एयरलाइन से कुछ खास परिस्थितियों में यात्री मुआवजे की मांग कर सकता है जैसे…
- एयरलाइन का खाना खाने के बाद अगर तबीयत बिगड़ती है.
- वहीं एयरलाइन स्टाफ की लापरवाही.
- साथ ही सुरक्षा नियमों का पालन न होना.
क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस भी देखें
- कई प्रीमियम क्रेडिट कार्ड यात्रा बीमा सुविधा देते हैं.
- अगर टिकट उसी कार्ड से बुक की गई हो तो.
- साथ मेडिकल कवरेज शामिल हो.
यात्रा से पहले ये सावधानी रखें जरूरी बात
यात्रा से पहले कुछ जरूरी तैयारी आपके काम आ सकती है जैसे…
- बीमा पॉलिसी की इमरजेंसी डिटेल्स साथ रखें.
- पुरानी बीमारी है तो डॉक्टर से Fit to Fly सर्टिफिकेट लें.
- ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर चेक करें.

