लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फतेहपुर ब्लास्ट:मलबे से एक किलो कार्बाइड मिला, फटी बैटरियां-आतिशबाजी के रैपर भी मिले, पुलिस भी रह गई हैरान – Fatehpur Blast Ruptured Batteries One Kilogram Of Carbide And Firework Wrappers Found In The Debris

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फतेहपुर जिले में मलवां के कस्बे बनियन मोहल्ले में हुए विस्फोट में मलबे की सफाई के दौरान फटी बैटरियां, एक किलो कार्बाइड और आतिशबाजी के रैपर बरामद किए गए हैं। ऐसे में जांच टीम आशंका जता रही है कि सिलिंडर, कार्बाइड और आतिशबाजी के मिश्रण से भीषण विस्फोट हुआ होगा। इसी के चलते करीब 200 मीटर तक का इलाका प्रभावित हुआ होगा।

विस्फोट इतना भीषण था कि दूसरी मंजिल की सभी दीवारों के साथ छत भी भरभराकर ढह गई। हालांकि विस्फोट की स्थिति और स्पष्ट करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम दूसरी मंजिल का मलबा हटवा रहा है।  करीब 80 प्रतिशत मलबे की सफाई पूरी हो चुकी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भी बुधवार को फिर से मौके की स्थिति देखी।




Fatehpur Blast Ruptured batteries one kilogram of carbide and firework wrappers found in the debris

Fatehpur Blast Case
– फोटो : amar ujala


कुछ आतिशबाजी के फूटने के रैपर भी मिले

वहीं पुलिस-प्रशासन की निगरानी में मंगलवार शाम से मलबे की सफाई कराई जा रही है। इस दौरान गैस चूल्हे के पुर्जे, तीन बैटरियां मिलीं, जिनमें दो फटी हुई हैं। करीब एक किलो कार्बाइड पॉलिथीन में मिला है। पुलिस को आशंका है कि मौके पर और भी कार्बाइड हो सकता है। कुछ आतिशबाजी के फूटने के रैपर भी मिले हैं।


Fatehpur Blast Ruptured batteries one kilogram of carbide and firework wrappers found in the debris

Fatehpur Blast Case
– फोटो : amar ujala


किचन का मलबा अभी साफ होना बाकी है

इन चीजों की मौजूदगी के आधार पर पुलिस सिलिंडर, कार्बाइड और आतिशबाजी के संभावित मिश्रण को विस्फोट की एक वजह मानकर जांच कर रही है। हालांकि, दूसरी मंजिल के किचन का मलबा अभी साफ होना बाकी है। किचन में ही सिलिंडर होने की बात सामने आ रही है। किचन का मलबा हटने के बाद विस्फोट की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।


Fatehpur Blast Ruptured batteries one kilogram of carbide and firework wrappers found in the debris

Fatehpur Blast Case
– फोटो : amar ujala


विस्फोट के बाद मलबे की सफाई में सोलर पैनल की तीन बैटरियों में दो फटी हुई मिली हैं। करीब एक किलो कार्बाइड और आतिशबाजी के रैपर भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि फटी बैटरियों, मौजूद कार्बाइड और किसी पटाखे से निकली चिंगारी के कारण विस्फोट हुआ हो। आगे मलबा हटने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।  -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी


Fatehpur Blast Ruptured batteries one kilogram of carbide and firework wrappers found in the debris

Fatehpur Blast Case
– फोटो : amar ujala


ये था पूरा मामला

मलवां कस्बे में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। फल कारोबारी सुरेश गुप्ता के दो मंजिला मकान में पाइप में रिसाव से गैस सिलिंडर में आग लग गई। फिर तेज धमाके से घर की छत ढह गई। मलबे में दबकर सुरेश के बेटे, तीन भतीजों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल है। हादसे से सदमे मेंं आए कारोबारी की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि घर में चार सिलिंडर थे, इनमें से दो में धमाका होने से हादसा हुआ। धमाके की गूंज 500 मीटर तक सुनाई दी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अक्तूबर में लॉन्च होंगी ये पांच नई कारें:लग्जरी सेडान से इलेक्ट्रिक एसयूवी तक, जानें इनकी खासियत; देखें लिस्ट – Top 5 Car Launches October 2026: Mercedes Maybach, Volvo Ex90, Audi Q3, Renault Duster Hybrid

मेरठ का नीला ड्रम कांड:’सर अब क्या सजा मिलेगी?’, मुस्कान ने अफसरों से पूछा ये सवाल; फूट-फूटकर रोने लगा साहिल – Meerut Blue Drum Case What Punishment Can Given Now Saurabh Wife Muskan Asked Officer Sahil Broke Down Tears

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 97 अंक लुढ़का; निफ्टी 22600 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Udpates

यूएस:अमेरिका और ईरान के बीच क्या हुआ? रुबियो ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को तुरंत न्यूयॉर्क से जाने को कहा – Us Marco Rubio Orders Visiting Iranian Un Delegation To Leave Nyc Ahead Of Schedule

बॉक्स ऑफिस:नानी की ‘द पैराडाइज’ का कमाल जारी; अर्धशतक से कितनी दूर ‘द वन’? इतनी रही ‘हनुमान अंश’ की कमाई – Box Office Report: The Paradise The Vvaan Avengers Endgame Encore Hanuman Ansh And Mirzapur Movie Collection

पराली नहीं, कमाई:हरियाणा में फसल अवशेष से खड़ा हुआ 200 करोड़ का कारोबार, हजारों को रोजगार – Not Stubble, But Earnings: A ₹200-crore Business Built On Crop Residue In Haryana

Leave a Comment