लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘प्रिय मित्र नरेंद्र, फ्रांस आपसे प्यार करता है’:मैक्रों ने हिंदी बोलकर बढ़ाई देश की शान, 2027 में आएंगे भारत – France President Emmanuel Macron Farewell Message In Hindi To Pm Modi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने राजनयिक प्रोटोकॉल तोड़कर एक अनोखा काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हिंदी में विदाई संदेश जारी किया है। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा खत्म होने पर यह वीडियो संदेश आया। मैक्रों ने हिंदी बोलकर दोनों नेताओं की गहरी दोस्ती को दुनिया के सामने दिखाया है। इसके साथ ही दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को एक नया रूप मिला है।

मैक्रों ने हिंदी में क्या कहा?

एलिसी पैलेस ने इस खास वीडियो को रिकॉर्ड किया है। वीडियो में राष्ट्रपति मैक्रों बेहद अपनेपन से हिंदी बोलते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी हुई आपका नीस, एवियन और पेरिस में स्वागत करके। फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे।’ यह लाइन बोलने के तुरंत बाद मैक्रों मुस्कुरा दिए। फिर उन्होंने अंग्रेजी में कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि यह सही था।’ इसके बाद उन्होंने दिल की बात की। मैक्रों ने कहा कि फ्रांस आपसे प्यार करता है…आप मेरे सच्चे दोस्त हैं।’

यह भी पढ़ें: ‘भारत के लिए AI का मतलब ऑल इंक्लूसिव’: पेरिस में बोले PM मोदी-एफिल टावर पर चल रहा UPI; तकनीक से बदल रहा देश

रक्षा और तकनीक पर बड़े समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस गए थे। इस दौरान नीस शहर के ‘विला केरीलोस’ में दोनों नेताओं के बीच बड़ी बैठक हुई। बैठक का मुख्य मकसद दोनों देशों के बीच विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना था। इस मुलाकात में रक्षा क्षेत्र में मिलकर हथियार बनाने पर सहमति बनी। अंतरिक्ष सहयोग, इंसानी अंतरिक्ष उड़ान, परमाणु ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी गंभीर चर्चा हुई। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मंच पर भारत के 120 से ज्यादा स्टार्टअप्स को विदेशी निवेशकों से मिलने का मौका मिला। वीडियो में मैक्रों ने यह भी बताया कि वे फरवरी 2027 में भारत दौरे पर आएंगे।

बॉलीवुड गाने से जीती सोशल मीडिया की जंग

दोनों नेताओं के बीच सांस्कृतिक कूटनीति का यह अंदाज बिल्कुल नया है। इस दौरे के बीच में भी मैक्रों ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो डाला था। वह पीएम मोदी की यात्रा का एक फिल्मी रीकैप था। उस वीडियो के पीछे फिल्म ‘धुरंधर’ का सुपरहिट बॉलीवुड गाना ‘आरी आरी’ बज रहा था। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ और लोगों को बेहद पसंद आया।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में Bsp सक्रिय, सतीश चन्द्र मिश्र को चुनाव आयोग संबंधी जिम्मेदारी – Up: Bsp Active In Preparations For The 2027 Assembly Elections; Satish Chandra Mishra Entrusted With Election

पुणे:टीवी देख रही थी बच्ची, अमरूद देने के बाद खेत ले गया, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; पुलिस ने क्या कहा? – Minor Girl Assaulted, Murdered In Pune; Neighbour Held, Govt Assures Strict Action

‘लोगों की सेहत से समझौता नहीं’:cm फडणवीस ने तुकाराम को दी खुली छुट, कहा- मिलावटखोरों पर कार्रवाई रहेगी जारी – No Compromise On People’s Health Cm Fadnavis Gives Tukaram A Free Hand Action Against Adulterators Continue

Explainer:झारखंड में Jssc-cgl के बाद अब कौन सी परीक्षाओं पर लटकी तलवार, कितनी भर्तियों के रद्द होने का संकट? – Jharkhand Hemant Soren Jssc Cgl Jpsc Exams Cancelled Tdpl Agency Probe Jobs And Vacancy Impacted Explainer

Abu Al-duhur Airbase:अबू अल-दुहूर एयरबेस पर इस्राइली हमले से तनाव, Uae ने बताया- क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा – Israeli Strike On Abu Al-duhur Airbase Uae Calls It A Threat To Regional Peace

Nirmala Sitharaman:गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने सिंगापुर पहुंचेंगी वित्त मंत्री सीतारमण, जानिए क्या अपडेट – India’s Top Ministers Head To Singapore For Key Economic Talks

Leave a Comment