Priyansh Arya Six Injured Fan, Blood On Face: बीते मंगलवार (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला मुल्लांपुर में खेला गया. इस मैच के जरिए पंजाब ने सीजन की पहली हार का सामना किया. वहीं मुकाबले में पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य के छक्के से स्टैंड में बैठा एक फैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कतिथ तौर पर गेंद लगने के बाद बुजुर्ग फैन के चेहरे से खून निकलने लगा. खून के दाग उनकी शर्ट पर भी दिखाई दिए. इस दौरान अगल-बगल में मौजूद लोगों ने घायल फैन की मदद की. किसी ने खून रोकने की कोशिश की, तो कोई घाव साफ करता हुआ दिखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोटिल हुए फैन को तुरंत लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया.
Priyansh Arya six badly injured a man’s head in stands. pic.twitter.com/csNqEadB92
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) April 28, 2026
बड़ी पारी नहीं खेल सके प्रियांश आर्य
पंजाब के युवा ओपनर राजस्थान के खिलाफ ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 11 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन स्कोर किए. उन्हें अच्छी शुरुआत मिल गई थी, लेकिन अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके.
पंजाब किंग्स को मिली सीजन की पहली हार
बताते चलें कि यह सीजन में पंजाब किंग्स की पहली हार रही. मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 22 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62* रन बनाए. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन स्कोर किए.
फिर रन चेज के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. इस दौरान टीम के लिए डेवोनवन फरेरा और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. इस तरह पंजाब को पहली हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस हार के बाद भी पंजाब प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है.
यह भी पढे़ं: ड्रेसिंग रूम में ‘वैपिंग’, क्या रियान पराग को होगी जेल? जानें क्या कहता है नियम

