लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रणीत मोरे और सेजल पवार से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 8 घंटे तक पूछताछ, अगले सप्ताह फिर बुलाया गया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


स्टैंडअप कॉमेडी विवाद मामले में कॉमेडियन प्रणीत मोरे और एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार बुधवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के समक्ष पेश हुए, जहां दोनों के बयान दर्ज किए गए. सूत्रों के अनुसार, साइबर अधिकारियों ने दोनों से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. जांच एजेंसी ने दोनों को अगले सप्ताह दोबारा उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है.

सेजल और प्रणीत से हुई पूछताछ

साइबर सेल सूत्रों के मुताबिक, प्रणीत मोरे ने पूछताछ के दौरान बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो उनके कॉमेडी शो का हिस्सा था, जिसकी रिकॉर्डिंग करीब तीन महीने पहले की गई थी. सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के दौरान प्रणीत मोरे ने कई बार माफी मांगी और स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना बड़ा रूप ले लेगा.

ये भी पढ़ें: TRP List: ‘अनुपमा’ पर टूटा पहाड़, टॉप 5 से हुई बाहर, इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट देख लगेगा झटका

कई वीडियोज को कब्जे में लिया

जांच के दौरान साइबर अधिकारियों ने प्रणीत मोरे का मोबाइल फोन भी जांच के लिए लिया और उनके विभिन्न कॉमेडी शो के कई वीडियो अपने कब्जे में लेकर जांच का हिस्सा बनाया है. वहीं, सेजल पवार ने भी पूछताछ के दौरान कथित तौर पर स्वीकार किया कि कार्यक्रम के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा अनुचित थी. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा खेद जताया और कहा कि जो कुछ हुआ उससे वह बेहद शर्मिंदा हैं.

महाराष्ट्र साइबर सेल ने सेजल पवार के मोबाइल फोन से भी डेटा निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित किया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Guess Who: ‘धुरंधर’ के इस एक्टर ने दी थीं लगातार 14 FLOP, घर का किराया चुकाने के भी नहीं थे पैसे



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Marathi Movies Box Office: ‘देऊळ बंद 2’ बनाएगी नया रिकॉर्ड, ‘राजा शिवाजी’ को भी छोड़ेगी पीछे! ‘तुंबाडची मंजुळा’ ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

Cocktail 2 Day 1 Box Office: ‘कॉकटेल 2’ पहले दिन कितना कमाएगी? शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

‘अक्षय के डीएनए में है उंगली करना…’, सुनील शेट्टी ने जमकर की खिलाड़ी कुमार की तारीफ, ‘वेलकम टू द जंगल’ को बताया 25-30 धुरंधर एक्टर्स वाली फिल्म

Guess Who: ‘धुरंधर’ के इस एक्टर ने दी थीं लगातार 14 FLOP, घर का किराया चुकाने के भी नहीं थे पैसे

‘देऊळ बंद 2’ ने कमाया 800 परसेंट प्रॉफिट, ‘करुप्पु’-‘राजा शिवाजी’ को बुरी तरह पछाड़ा, मई महीने में किया सबसे ज्यादा मुनाफा

Entertainment Roundup: करीना कपूर की ‘दायरा’ की पहली झलक आई सामने, वैष्णों देवी पहुंचे अक्षय कुमार

Leave a Comment