लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ऑडिशन लेने वाला उस लायक है? ‘पंचायत’ एक्टर रघुबीर यादव ने कभी नहीं दिया ऑडिशन, इस शर्त पर करते हैं काम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Raghubir Yadav: जाने-माने अभिनेता रघुबीर यादव ने कई फिल्मों में काम किया है. हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा तारीफें पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ से मिली थी. इस सीरीज में उन्होंने ब्रज भूषण दुबे के किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया था. अपने लंबे और सफल करियर में वो अब तक कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि उन्होंने कभी किसी किरदार के लिए ऑडिशन नहीं दिया है. ये खुलासा खुद उन्होंने ABP न्यूज के साथ बातचीत में किया है.

‘मैंने आज तक ऑडिशन नहीं दिया…’

68 वर्षीय रघुबीर यादव ने हाल ही में एबीपी न्यूज को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे सवाल किया गया था कि आप कहते हैं कि आपको ऑडिशन देना पसंद नहीं है? इस पर अभिनेता ने कहा, ‘हां मैंने कभी नहीं दिया.’ इस पर उनसे कहा गया कि अब तो बड़े-बड़े स्टार भी ऑडिशन दे रहे हैं? तो उन्होंने कहा, ‘देने दीजिए ना. मुझे नहीं अच्छा लगता. जो ऑडिशन ले रहा है पहले वो अपना ऑडिशन तो दे दें. क्या वो उस लायक है. मैंने लोगों को देखा है जो बच्चे आते हैं ना वो बताते हैं. मैंने आज तक ऑडिशन नहीं दिया.’

ये भी पढ़ें: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की मंडे टेस्ट में हवा हुई टाइट, चार दिनों में बस इतनी हुई कमाई

इस शर्त पर करते हैं काम

रघुबीर यादव ने आगे बताया कि उन्होंने सिर्फ नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के दौरान ही जो इंटरव्यू दिया था बस उसी को समझ लीजिए ऑडिशन. अभिनेता ने कहा, ‘देख लो मेरा काम. अगर आपको लगता है तो लीजिए नहीं तो मत लीजिए.’ रघुबीर यादव के कहने का मतलब है कि वो किसी भी रोल के लिए ऑडिशन नहीं देते हैं और इसी शर्त पर काम करते हैं कि बिना ऑडिशन के रोल देना हो तो दो नहीं तो मत दो.

रघुबीर यादव के बारे में

68 वर्षीय रघुबीर यादव का जन्म मध्यप्रदश के जबलपुर में हुआ था. उनका बचपन यहीं बीता. इसके बाद वो एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे. टीवी शो ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली. वहीं लगान और स्वदेश जैसी कई फिल्मों में भी उनका काम काफी पसंद किया गया.

ये भी पढ़ें: पहले प्यार फिर तकरार, नहीं लिया तलाक, जानें क्यों टूटकर भी अटूट रहा राखी-गुलजार का रिश्ता

आज की जनरेशन के बीच वो पंचायत सीरीज के ब्रज भूषण दुबे (प्रधान जी) के किरदार से फेमस हैं. 2020 में इसका पहला सीजन आया था और अब तक इसके 4 सीजन आ चुके हैं. जबकि इन दिनों इसके पांचवे सीजन की शूटिंग चल रही है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment