अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अक्सर पैपराजी को हंसकर पोज देती हैं, लेकिन हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर वह उनकी हरकतों से काफी परेशान हो गईं। सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ डिनर पर गई थीं। जब वे रेस्टोरेंट से बाहर निकले, तो पैपराजी की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद सोनाक्षी, पैपराजी से काफी नाराज नजर आईं।
