खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रिश्तों में मिठास और भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कई नेताओं ने बहनों से राखी बंधवाई और इस पर्व के जरिए भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को याद किया।

2 of 17
पीएम मोदी
– फोटो : इंस्टाग्राम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया। इस दौरान वे छात्रों से हाथों से दिल बनाते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘रक्षाबंधन के मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता लाए। प्यार, स्नेह और आपसी भरोसे का बंधन हमेशा अटूट बना रहे – यही मेरी हार्दिक कामना है।’
A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

3 of 17
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
– फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने स्थानीय लोगों के साथ रक्षा बंधन मनाया।

4 of 17
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री स्वप्न दासगुप्ता
– फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री स्वप्न दासगुप्ता रक्षा बंधन उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा संदेश है कि बंगाल अब अच्छा है। हमारी पार्टी एक बड़े परिवार की तरह है।’

5 of 17
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव
– फोटो : ANI
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में रक्षाबंधन मनाया, जहां महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी।


