लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पूरा घर बिखरा पड़ा है और रास्ते में हैं मेहमान? सिर्फ 15 मिनट में घर को चमका देंगे ये आसान हैक्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Household Tips: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपके फोन की घंटी बजती है और सामने वाला इंसान आपसे कहता है कि “हम 15 मिनट में आपके घर पहुंच रहे हैं. जब ऐसा होता है तो पूरा दिमाग ही घूम जाता है और यह समझ ही नहीं आता है कि अब करें तो करें क्या. जिधर नजरें घुमाते हैं उधर चीजें बिखरी हुई दिखती हैं और इससे टेंशन और भी ज्यादा बढ़ जाता है. सोफे पर कपड़े बिखरे हुए हों, टेबल पर चीजें फैली हुई हों और फर्श पर पड़ी हुई धूल को देखकर यह समझ ही नहीं आता है कि अब घर को ठीक करने की शुरुआत करें तो करें कहां से. अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है तो आप काफी आसानी से इस फीलिंग को समझ सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप सिर्फ 10 से 15 मिनट के अंदर अपने घर को इतने अच्छे से व्यवस्थित कर लेंगे, कि जब आपके घर मेहमान आएंगे तो उन्हें यह भरोसा ही नहीं होगा कि थोड़ी देर पहले तक आपका घर इतना गंदा और बिखरा हुआ भी था. तो चलिए इन हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

फालतू सामान एक जगह इकट्ठा करें

अगर आपका कमरा गंदा दिख रहा है तो इसका सबसे बड़ा योगदान कमरे में बिखरी हुई चीजों को जाता है. सबसे पहले नजर आने वाली चीजें जैसे कि, कपड़े, खिलौने, फोन का चार्जर, बैग या फिर इस तरह की और भी छोटी-छोटी चीजों को वहां से उठाकर एक बास्केट में, ड्रॉवर में या फिर अलमारी में रखना शुरू कर दें. इस समय आपको परफेक्ट ऑर्गेनाइजेशन की चिंता बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए. आपका मकसद सिर्फ कमरे को साफ और व्यवस्थित दिखाने का होना चाहिए. इस छोटे से हैक को अपनाकर आप सिर्फ 2 से 3 मिनट के अंदर अपने कमरे के पूरे लुक को बदल सकते हैं.

बेड और सोफे को तुरंत ठीक करें

जब कोई आपके कमरे पर इंटर करता है तो उसका ध्यान सबसे पहले आपके बिस्तर पर या फिर सोफा पर जाता है. अगर आपका बिस्तर बिखरा हुआ है तो सबसे पहले इसके ऊपर चादर को अच्छी तरह से बिछा दें और तकियों को भी सही तरीके से सेट करके रख दें. ठीक इसी तरह अब आपको सोफे पर पड़े कपड़ों, बैग या फिर अन्य चीजों को वहां से हटा देना है. एक व्यवस्थित बिस्तर और साफ-सुथरा सोफा आपके कमरे को तुरंत ही अट्रैक्टिव और व्यवस्थित लुक दे सकता है.

सेंटर टेबल और दिखाई देने वाली चीजों की सफाई

इसके बाद आपको टेबल पर रखे हुए पुराने अखबारों, चाय के कप, पानी की खाली पड़ी बोतलों और इस तरह की बाकी सभी बेकार की चीजों को वहां से हटा देना है. अब एक साफ कपड़ा लें और इससे टेबल, तब और इस तरह की सभी दिखाई देने वाली चीजों को जल्दी से पोछ लें. जब कमरे की सभी चीजों से धूल हट जाएंगे तो आपका कमरा पहले से काफी ज्यादा साफ और व्यवस्थित दिखाई देने लगेगा.

फर्श पर जल्दी से झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर चलाएं

अगर आपके पास पूरे घर की सफाई करने का समय नहीं है तो आपको सिर्फ उन हिस्सों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए, जहां पर आपके मेहमान आकर बैठेंगे या फिर सबसे कयदा समय बिताएंगे. फर्श पर दिख रही धूल, बालों के गुच्छों और पड़े हुए कचरे को झाड़ू या फिर वैक्यूम क्लीनर की मदद से साफ कर लें. अगर फर्श साफ है तो कमरे की खूबसूरती अपने आप कई गुना तक बढ़ जाती है.

बदबू दूर करें और फ्रेशनेस लाएं

अगर घर पर मेहमान आने वाले हैं तो इस समय सिर्फ कमरे की सफाई करना ही काफी नहीं होता है, आपको अपने कमरे को फ्रेश फील कराने की कोशिश भी करनी चाहिए. कमरे की सभी खिड़कियों और दरवाजों को कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें और फ्रेश हवा अंदर आने दें. अगर आपके पास एक रूम फ्रेशनर है तो उसका इस्तेमाल भी जरूर करें. अगर रूम फ्रेशनर नहीं है तो आप अगरबत्ती या फिर एक सेंटेड कैंडल भी जला सकते हैं.

लाइटिंग का रखें खास ख्याल

अगर आपके कमरे में लाइटिंग अच्छी होगी तो यह भी एक बड़ा फर्क पैदा कर देगी. सबसे पहले सभी पर्दों को थोड़ा सा खोल दें ताकि नेचुरल लाइट आपके कमरे के अंदर आ सके. अगर आपको जरूरत लगे तो कमरे की सभी लाइट्स को भी जला दें. इस तरह का एक कमरा मेहमानों को ज्यादा पसंद आता है.

ये भी पढ़ें: घर की बेजान दीवारों को मिनटों में दें स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक, ट्राई करें ये 5 आसान डेकोरेशन आइडियाज

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलगप्पा और पानी-पुरी को मात देता है पुचका, कोलकाता की गलियों में क्यों फेल हैं दिल्ली और मुंबई के जायके?

रात को लेट डिनर करने वालों को जरूर जाननी चाहिए ये बातें, आपकी यह आदत चुपचाप पहुंचा सकती है कई नुकसान

क्या आपके बच्चे भी हर स्नैक के साथ मांगते हैं टोमैटो सॉस? आज ही नोट करें बिना केमिकल्स वाली यह आसान रेसिपी

ये 5 कलर कॉम्बिनेशन पहनेंगे तो हर जगह होगी आपकी तारीफ, लड़कियां भी नहीं हटा पाएंगी आपसे नजर

कुर्सी पर कपड़े छोड़ने की आदत पड़ सकती है भारी, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके चौंकाने वाले नुकसान

घर की बेजान दीवारों को मिनटों में दें स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक, ट्राई करें ये 5 आसान डेकोरेशन आइडियाज

Leave a Comment