लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुणे हत्याकांड:केतन को एक बार में खत्म कर देना चाहती थी सिया, दो बार किया था रिहर्सल; इंटरनेट से सीखा पैंतरा – Pune Realtor Murder: Siya Goyal And Chetan Chaudhary Rehearsed Crime Before Killing Ketan

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।  जांच में पुणे ग्रामीण पुलिस को पता चला कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने 18 जून को लोहगढ़ किले की एक चट्टान से अग्रवाल को धक्का देने से पहले मार्केट यार्ड के पास एक पहाड़ी पर  धक्का देने का पूर्वाभ्यास किया था। 

हत्या से पहले दो बार किया था पूर्वाभ्यास

पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिया गोयल और चेतन ने केतन को लोहगढ़ किले से नीचे धकेलने से पहले पुणे के लुल्लानगर स्थित सेक्टर-37 में दो बार धक्का देकर मारने का पूर्वाभ्यास किया था। पुलिस का मानना है कि केतन की हत्या कई सप्ताह की सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। दोनों ने पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान पहाड़ी पर इस काम की प्रैक्टिस करने की बात कबूल की।

अधिकारी ने कहा, हम उस सही जगह की पहचान करेंगे जहां रिहर्सल हुई थी और वहां का पंचनामा करेंगे। दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि अपराध को अंजाम देने से पहले उन्होंने इसकी रिहर्सल कैसे की थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि केतन की हत्या के लिए इंटरनेट और अन्य विकल्पों की भी जानकारी जुटाई गई थी।

सिया ने कुछ समय तक केतन का मोबाइल फोन अपने पास रखा था

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, जांच में यह सामने आया कि केतन को कथित तौर पर धक्का देने के बाद उसका मोबाइल फोन सिया के पास था।उन्होंने बताया, बाद में सिया ने यह फोन केतन के परिवार को सौंप दिया। हम यह जांच कर रहे हैं कि जब फोन सिया के पास था तो उसमें से कहीं कोई महत्वपूर्ण सबूत मिटाया गया या उससे छेड़छाड़ तो नहीं की गई।

केतन को हत्या से पहले सिया के प्रेम-प्रसंग का था शक

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को अपनी हत्या से पहले मंगेतर सिया गोयल पर गहरा शक हो गया था। केतन ने अपने परिवार से चिंता जताई थी कि सिया का किसी और के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसने पिता से पूछा था कि क्या शादी तय करने से पहले लड़की के बैकग्राउंड की ठीक से जांच-पड़ताल की गई है?

पुलिस शिकायत के अनुसार केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि सिया अक्सर बातचीत के दौरान अपने प्रेमी चेतन चौधरी का नाम लेती थी। जब भी केतन उसे फोन करता, उसका नंबर व्यस्त आता था। इससे पहले सिया ने बाली (इंडोनेशिया) में होने वाली प्री-वेडिंग ट्रिप को भी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर रद्द कराया था। 6 जून को ट्रिप कैंसिल होने के बाद जब केतन ने पिता से शिकायत की तो पिता ने सिया को कम उम्र का बताकर बात संभाल ली थी। दोनों की शादी नवंबर में होनी थी। मगर, 18 जून को केतन की हत्या कर दी गई।  

वकील ने सिया के भाई को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

इस हत्याकांड केस में अब नया कानूनी विवाद भी खड़ा हो गया है। आरोपी सिया गोयल का केस लड़ने को लेकर दो वकीलों, आशुतोष श्रीवास्तव और विपुल दुशिंग के बीच खींचतान शुरू हो गई है। 29 जून को वडगांव मावल कोर्ट में सुनवाई के दौरान सिया और उसके भाई साहिल गोयल ने कहा था कि उनके वकील विपुल दुशिंग हैं। आशुतोष श्रीवास्तव उन पर दबाव बना रहे हैं। इस बयान से नाराज होकर वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया है। नोटिस में मांग की गई है कि साहिल अपना बयान तुरंत वापस लें और सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें।

पुलिस ने लोहागढ़ किले को बंद किया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के तहत लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने लोहागढ़ किले को बंद कर दिया है। मंगलवार को किले में मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया, क्योंकि पुलिस मामले से जुड़ी जांच की प्रक्रिया पूरी कर रही थी। इससे पहले भी इस जगह को कुछ समय के लिए बंद किया गया था, जब पुलिस ने जांच प्रक्रिया के तहत आरोपी सिया गोयल के साथ क्राइम सीन को फिर से बनाया था। ताजा प्रतिबंध तब लगाया गया है, जब पुलिस आरोपी चेतन चौधरी का फोरेंसिक गेट एनालिसिस (चलने के तरीके का विश्लेषण) करने की तैयारी कर रही है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सैफ पर हुए हमले मामले में आया अपडेट, गिरफ्तार हुए शख्स ने जताई यह इच्छा; अदालत ने अभियोजन पक्ष से मांगा जवाब – Bangladeshi Man Arrested For Stabbing Actor Saif Ali Khan Seeks To Plead Guilty

नेपाल में फिर आएगा जलप्रलय?:भीषण बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, जानें चीन की चेतावनी में क्या-क्या – China Says Flash Flood Disaster Caused By High-altitude Glacier Collapse In Nepal

हॉकी इंडिया का बड़ा एलान:महिला टीम को मिलेगा 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, विश्व कप में रचा इतिहास – Hi Announces 50 Lakh Cash Award For Womens Hockey Team On Historic 5th Place Finish At World Cup Know

अंकित बालियान हत्याकांड:पहली बार सामने आईं पत्नी सीमा, किए कई खुलासे; पुलिस के हाथ लगा हत्यारों का बड़ा सुराग – Singer Ankit Balian Murder Case Wife Seema Speaks Out For First Time

अचानक आई बाढ़ से त्रासदी:500 से ज्यादा मौतें, फिर भी नेपाल ने विदेशी बचाव दलों को मंजूरी नहीं दी; ऐसा क्यों? – Nepal Rejects Foreign Rescue Help After Flood south Korea India

नेपाल में बाढ़ का कहर:कीचड़ से भरी सुरंग में फंसे लोगों को सेना ने कैसे निकाला? बचाव का वीडियो आया सामने – Nepal Flood: Survivors Rescued From Mud-filled Tunnel As Army Releases Dramatic Rescue Video

Leave a Comment