लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुणे हत्याकांड:केतन का शव देखकर भी नहीं चिल्लाई सिया, शांत खड़ी रही, रेस्क्यू टीम ने बताया उस दिन का हाल – Sia Goyal Chetan Conspiracy Ketan Agarwal Killed Pune Lohagarh Fort Murder Rescue Team Recounts That Day.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है।  रेस्क्यू टीम के सदस्य ने बताया कि केतन के शव मिलने पर सिया शांत थी। वह ज्यादा भावुक नहीं थी।वहां मौजूद दूसरे लोग परेशान और दुखी दिख रहे थे।’

रेस्क्यू टीम के सदस्य ने क्या बताया?

वहीं, रेस्क्यू टीम में शामिल सुनील गायकवाड़ बताते हैं, ‘लोहागढ़ किले पर पहुंचने पर हमें एक लड़के का शव मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। उसकी खोपड़ी बुरी तरह कुचली हुई थी। उसके शरीर के अंगों पर कई जगह चोट के निशान थे। उसकी मौत हो चुकी थी। हमने शव को बाहर निकाला और जंगल के रास्ते लाए। हालांकि खड़ी ढलान पर उसे उठाने में हमें कुछ मुश्किल हुई।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस स्टेशन को सुबह 10:30 बजे कॉल मिली, ऑपरेशन दोपहर 12:30 बजे तक चला और दोपहर 1:30 बजे शव एम्बुलेंस को सौंप दिया गया। वहीं, गौर करने वाली बात यह है कि शव को बाहर निकालते समय सिया वहां मौजूद थी, लेकिन वह शांत दिखी और ज्यादा भावुक नहीं हुई। वहां मौजूद दूसरे लोग परेशान और दुखी दिख रहे थे।’

साहिल ने सिया की शादी के लेकर क्या बताया?


पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, साहिल ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि अगर सिया ने केतन से शादी करने में कोई अरुचि दिखाई होती, तो परिवार शादी रद्द कर देता। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साहिल शुक्रवार सुबह जांचकर्ताओं के सामने पेश हुआ। गहन पूछताछ के बाद उसे देर शाम ही जाने दिया गया। अधिकारियों ने सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ सिया के संबंधों के बारे में जानकारी मांगी। 

मामले के कई पहलुओं की पुष्टि की। साहिल ने कथित तौर पर पुलिस को बताया, ‘अगर सिया ने कहा होता कि उसे केतन पसंद नहीं है, तो हम शादी रोक देते। ‘लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पूछताछ की पुष्टि करते हुए कहा कि साहिल को सुबह बुलाया गया था और कई घंटों की पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया था।

पहले भी मारे की कोशिश

जांचकर्ताओं का यह भी दावा है कि घटना से कुछ सप्ताह पहले सिया ने केतन को बार-बार लोहागढ़ किले की यात्रा के लिए राजी किया था। बताया जाता है कि दंपति 31 मई को किले गए थे और सिया ने 4 जून को फिर से किले की यात्रा का सुझाव दिया था, जिसे केतन की मां ने कथित तौर पर रोक दिया था। पुलिस का यह भी आरोप है कि 14 जून को सिया ने केतन को चट्टान से धक्का देने की कोशिश की, लेकिन केतन ने झाड़ी पकड़कर खुद को बचा लिया। पूछताछ करने पर उसने कथित तौर पर कहा कि पास में एक सांप था।

 

 

 

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान के निशाने पर Uae?:दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, एक क्षेत्रीय जल में गिरी; रक्षा मंत्रालय ने खोला राज – Iran Targets Uae With Two Ballistic Missiles, Says Uae Defence Ministry

विझिंजम बंदरगाह पर आयात-निर्यात शुरू:विदेशी ट्रांसशिपमेंट हब पर घटेगी भारत की निर्भरता, अदाणी का कितना निवेश? – Keralam Vizhinjam Port Import-export Operations Exim India Reliance On Foreign Transshipment Hubs To Decrease

Odisha Flood:पांच दिन तक पेड़ से चिपका रहा शख्स, नदी में बहने के बावजूद बचाव दल ने कैसे सुनंदा की जान बाचाई? – Odisha Flood: Man Clung To A Palm Tree For Five Days After Being Swept Away By River

Srinagar:अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर दौरे पर, Lg मनोज सिन्हा और Cm उमर अब्दुल्ला से करेंगे भेंट – Srinagar: Us Ambassador Sergio Gor Is Visiting Kashmir Today

बहन, इश्क और कत्ल:बिहार से दिल्ली लाकर भाई ने हत्या की, फिर जाकर सो गया, वारदात से पहले ही खरीदा था सूटकेस – Brother Murders Sister After Bringing Her From Bihar To Delhi

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल:कई स्पेशल सीपी बदले, अजय चौधरी को मिली ट्रैफिक की कमान, दो डीसीपी हटाए गए – Police Commissioner Anurag Kumar Transfers Many Senior Delhi Police Officers Full List

Leave a Comment