लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत का गलत मैप दिखाने को लेकर नेपाल एयरलाइंस विवादों में घिर गई है. इसकी वजह एयरलाइन का एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें ‘नेटवर्क मैप’ दिखाते समय पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था. आलोचना के बाद एयरलाइन ने 24 घंटे के भीतर भारत के गलत नक्शे के लिए माफी मांग ली. उन्होंने इसे नक्शे की गलती या तकनीकी चूक बताया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

विवाद की शुरुआत बुधवार को तब हुई, जब एयरलाइन की ओर से एक रूट मैप शेयर किया गया. इसमें  केंद्र शासित प्रदेश ‘जम्मू-कश्मीर और लद्दाख’ को पाकिस्तान के क्षेत्र में दिखाया गया था. यह फोटो फौरन ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगी, इसके बाद भारतीय यूजर्स ने एयरलाइन को जमकर खरी-खोटी सुनाई. जल्द ही, सोशल मीडिया पर #BoycottNepalAirlines ट्रेंड करने लगा. इसके साथ ही, यूजर्स ने भारतीय विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इसको लेकर नेपाल सरकार के सामने कूटनीतिक विरोध दर्ज कराने की मांग की.

खेसारी ने भी उठाए सवाल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी एयरलाइन की इस बड़ी चूक पर सवाल उठाए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘क्या कोई मुझे बता सकता है कि नेपाल एयरलाइंस को भारत के नक्शे के साथ इस तरह की छेड़छाड़ करने के लिए किसने उकसाया और वह भी जम्मू-कश्मीर को लेकर? यह कोई छोटी बात नहीं है,ऐसा लगता है कि यह जानबूझकर किया गया काम है. इस तरह की चीजों को उकसावा कहा जाता है.’

थाईलैंड, UAE और हांगकांग से नेपाल जा रहे विमानों को लखनऊ किया डायवर्ट, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

एक दूसरे पोस्ट में खेसारी ने लिखा, माय डियर नेपाल एयरलाइंस, पोस्ट डिलीट करके भाग जाने से काम नहीं चलेगा. जबाब देना पड़ेगा.माफ़ी मांगिए या फिर मंशा बताइए की क्यूं ऐसा किए ? इतना शांत और अच्छा पड़ोसी आख़िर किस मजबूरी में ऐसा गलती करने लगा?’

एयरलाइन ने डिलीट की पोस्ट

जैसे-जैसे विरोध तेज हुआ, नेपाल एयरलाइंस ने उस विवादित पोस्ट को हटा दिया और माफी मांगते हुए इसे सुधारने और भविष्य में दोबारा ऐसी चूक न करने की बात कही है. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए हम दिल से माफी मांगते हैं. इस नक्शे में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर बड़ी नक्शा बनाने संबंधी गलतियां थीं.’ एयरलाइन ने कहा कि इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें – अब हवाई सफर पर संकट! ATF की बढ़ती कीमतों से घबराई एयरलाइंस, सरकार से मांगी मदद


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका-ईरान युद्ध ने डुबोई पाकिस्तान की लुटिया, शहबाज शरीफ का कबूलनामा, बोले – ‘बीते दो साल में…’

ईरान का ‘हार्ट अटैक’ वाला हथियार! ट्रंप की नाकेबंदी के बीच तेहरान की खौफनाक चेतावनी- दुश्मनों को पड़ेगा दिल का दौरा

‘नहीं जाएंगे पाकिस्तान…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक के बीच आखिर ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप, दे दिया बड़ा मैसेज

US-ईरान युद्ध की लागत पर मचा कोहराम; क्या पेंटागन छुपा रहा है असली आंकड़े? सीनेटर का दावा- रोजाना फूंके जा रहे हैं 2 अरब

Iran-US War: ‘तूफान आ रहा है’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट से मची हलचल, क्या कुछ होने वाला है बड़ा?

ट्रंप और पुतिन के बीच बढ़ती गलबहियां से नाराज, यूक्रेन में अमेरिकी राजदूत जूली डेविस देने जा रहीं इस्तीफा

Leave a Comment