लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम एशिया संघर्ष:क्या ईरान के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल करेगा अमेरिका? व्हाइट हाउस ने कही ये बड़ी बात – Donald Trump Iran Deadline War Threat Civilization Ultimatum white House Nuclear Denial

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

क्या ईरान के खिलाफ अमेरिका अब निर्णायक युद्ध लड़ने जा रहा है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि आज ईरान की पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। इस बयान के बाद पूरी दुनिया की सांसें थमी हुई हैं। वॉशिंगटन से लेकर तेहरान तक युद्ध की बातें हो रही हैं। ट्रंप के इस रुख ने उन अटकलों को हवा दे दी है कि क्या अमेरिका, ईरान पर परमाणु हमला करने की योजना बना रहा है?

जेडी वेंस के बयान ने मचाई खलबली

इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि हमारे तरकश में ऐसे कई हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल हमने अब तक नहीं किया है। वेंस के इस बयान को सीधे तौर पर ‘परमाणु हमले’ की धमकी के रूप में देखा जा रहा है। 

व्हाइट हाउस की सफाई

लेकिन जैसे ही परमाणु हमले की खबरें फैलने लगीं, व्हाइट हाउस ने तुरंत मोर्चा संभाला। व्हाइट हाउस की ओर से वेंस के बयान पर सफाई दी गई है। अमेरिकी प्रशासन ने उन लोगों को मूर्ख बताया है जो इसे परमाणु युद्ध से जोड़ रहे थे। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि उपराष्ट्रपति की बातों का मतलब परमाणु हमला बिल्कुल नहीं था। जानकारों का मानना है कि ‘तरकश के नए हथियारों’ से प्रशासन का इशारा शक्तिशाली बंकर बस्टर बमों या बड़े स्तर के साइबर हमलों की ओर हो सकता है। यह ईरान के पूरे सिस्टम को एक झटके में ठप कर सकता है। 

यह भी पढ़ेंआतंकी इमरान और कमरान का खुलासा: ISI भेज रहा भारत में आधुनिक हथियार, क्या है पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का प्लान?

क्या है विवाद की असली जड़?

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और ईरान के बीच यह गतिरोध पिछले कई हफ्तों से चरम पर है। ट्रंप चाहते हैं कि ईरान न केवल अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह बंद करे, बल्कि क्षेत्रीय युद्धों में दखल देना भी बंद करे। वहीं, ईरान का रुख भी बेहद सख्त है।  तेहरान ने साफ कर दिया है कि वह दबाव में आकर किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेगा।

अमेरिकी समय अनुसार, मंगलवार रात 8 बजे की डेडलाइन जैसे-जैसे करीब आ रही है, खाड़ी देशों में सैन्य हलचल बढ़ गई है। अगर ट्रंप अपनी चेतावनी पर अमल करते हैं, तो इसका असर केवल ईरान तक सीमित नहीं रहेगा। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों पर इसका विनाशकारी असर पड़ सकता है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होना आसान या आएगी मुश्किल?:सरकार और विपक्ष के पास कितना संख्या बल, जानें – Nari Shakti Vandan Bill And Delimitation Bill Nda Vs India Alliance Lok Sabha Power Constitution Amendment

Mamata V Himanta:बंगाल में चढ़ा सियासी पारा; Cm ममता को असम आने का न्योता, हिमंत ने नॉनवेज खाने पर कही ये बात – West Bengal Elections Himanta Biswa Sarma Vs Cm Mamata Banerjee Regarding Ban Non-vegetarian Food

संसद में संविधान संशोधन पर चर्चा:विधेयकों के पक्ष में तर्क और विपक्ष की आपत्तियां, किसने क्या कहा? यहां जानिए – Lok Sabha Constitution Amendment Women Quota Law And Delimitation Discussion Who Said What Pm Speech Updates

Parliament Live:लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा, विपक्ष खिलाफ; राज्यसभा उपसभापति पद पर हरिवंश का नामांकन – Parliament Live Updates Delimitation Women Reservation Discussion Pm Says Historic Lok Sabha Rajya Sabha News

संविधान संशोधन पर रार:’कसकर जवाब देंगे’, संसद में अमित शाह की दो-टूक, विरोध कर रहे विपक्ष में किसने क्या कहा? – Parliament Session 131st Constitution Amendment Ut Laws Amendment And Delimitation Bill 2026 Who Said What

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बिल एक साथ क्यों?:गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में दिया जवाब, विरोध में क्या तर्क? – Women Reservation Along With Delimitation Home Minister Shah Explains In Lok Sabha Know Arguments In Detail

Leave a Comment