Delhi Capitals Player Injured: दिल्ली कैपिटल्स को आज (25 अप्रैल) पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. मैच से एक दिन पहले दिल्ली के खेमे से भयंकर इंजरी की खबर सामने आई. चोट इतनी गंभीर थी कि मैदान पर ही एंबुलेंस बुलानी पड़ गई.
दरअसल, दिल्ली के युवा खिलाड़ी साहिल पारख (Sahil Parakh) को अभ्यास के दौरान मुंह पर गेंद लगने से चोट लगी. गेंद लगते ही कथित तौर साहिल के ब्लीडिंग शुरू हो गई. एंबुलेंस के आने से पहले मैदान पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने साहिल को ट्रीटमेंट दिया.
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर साहिल पारख का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह स्ट्रेचर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. जाहिर तौर पर वह काफी दर्द में दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एंबुलेंस के आने से पहले मेडिकल स्टाफ की तरफ से उन्हें ट्रीटमेंट दिया जाता है. फिर साहिल को एंबुलेंस लेकर चली जाती है.

गौर करने वाली बात यह है कि फिलहाल साहिल की इंजरी पर दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, जिससे यह पता चल सके कि चोट कितनी गंभीर है.
A young Delhi Capitals player was hit hard on the face by the ball during practice, which caused a serious injury. An ambulance was called to the ground, and he was placed on a stretcher and taken to the hospital.😢
I hope he’s okay and hasn’t suffered any serious injury.🙏 pic.twitter.com/JX8Xjl6YOW
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 24, 2026
बताते चलें कि साहिल पारख को दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. नासिक से आने वाले 18 साल के साहिल को अब तक आईपीएल डेब्यू का मौका नहीं मिला है. महाराष्ट्र के लिए खेलने वाले साहिल ने अब करियर में सिर्फ 2 टी20 मुकाबले. साहिल ने यह मैच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले.
आज दिल्ली को होगी जीत की दरकार
आज पंजाब के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत की दरकार होगी. टीम ने सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें 3 में जीत दर्ज की है और बाकी 3 में हार का सामना किया है. टीम 6 पॉइंट्स और -0.130 के नेट रनरेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है. ऐसे में दिल्ली आज जीत हासिल खुद की स्थिति को बेहतर जरूर करना चाहेगी.
यह भी पढ़ें: ‘हमारे लिए वो तीन ओवर…’, RCB के खिलाफ हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने किस पर फोड़ा ठीकरा?

