IPL 2026 LSG vs CSK Match 59 Toss Update: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेगी. मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिले हैं.
ऋषभ पंत ने बताया कि टीम में 2 बदलाव हुए हैं. इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि चेन्नई में कुछ बदलाव हुए हैं, जिसमें स्पेंसर जॉनसन का डेब्यू हुआ है. इसके अलावा गुरजपनीत टीम में अकील की जगह आए हैं. यह चेन्नई के लिए प्लेऑफ के लिहाज से करो या मरो का मैच होगा.
टॉस के बाद क्या बोले लखनऊ के कप्तान?
टॉस के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा है, इसलिए वहां जाकर बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं है. एक टीम के रूप में हमें बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. हम एक टीम है और हम भरोसे पर चलते हैं और यह हम देख रहे हैं. मुझे लगता है कि आकाश आज बहुत अच्छा खेल रहा है. मुझे लगता है कि उसे इस सीजन में पहला मौका मिल रहा है.”
टॉस के बाद क्या बोले चेन्नई के कप्तान?
टॉस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, “यह सौभाग्य की बात है (सपोर्ट). पीली जर्सी पहनना सौभाग्य है. यह उस तरह का मैदान है जहां आपको अच्छी बैटिंग और अच्छी बॉलिंग करनी होती है. इसलिए मुझे लगता है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें एक अच्छा स्कोर बनाना होगा और हमने देखा है कि उसका बचाव भी किया गया है.”
मुकाबले के लिए लखनऊ की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी.
यह भी पढ़ें: Fact Check: एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई


