लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

SBI ने जारी की ग्राहकों के लिए एडवायजरी, बताया दो दिनों की हड़ताल पर क्या करें और क्या नहीं

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

SBI Staff Strike: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI अपने ग्राहकों की सुविधा का हमेशा से ख्याल रखता है. शुक्रवार को बैंक की तरफ से ग्राहकों के लिए एक एडवायजरी जारी की गई है. जिसमें बताया गया है कि बैंक के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं, ऐसे में ग्राहकों को यदि बैंक से संबंधित काम हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए.

बैंक ने जारी की एडवायजरी
बैंक के आधिकारिक x अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया गया है. जिसके जरिए बैंक की तरफ से ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि हड़ताल के समय में बैंक की शाखाओं में जरूरी बैंकिंग सेवाएं जारी रखने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, बैंक ने ग्राहकों से असुविधा को कम करने के लिए अल्टरनेटिव बैंकिंग चैनलों का उपयोग करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश

इस पोस्ट में लिखा है, ‘कृपया ध्यान दें कि अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने 25 और 26 मई 2026 को दो दिवसीय हड़ताल की सूचना दी है. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ब्रांच में ग्राहकों को जरूरी सुविधाएं मिल सकें.’ इसके बाद बैंक ने तीन मुख्य बिंदुओं में ग्राहकों से जरूरी निवेदन किया है. जिसमें लिखा है:

  • कैश की जरूरत पड़ने पर ATM/ADWMs का इस्तेमाल करें.
  • कस्टमर सर्विस पॉइंट का इस्तेमाल करें (CSPs)
  • इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को प्रिफर करें.

इसके बाद बैंक की तरफ से ग्राहकों से असुविधाओं के लिए माफी भी मांगी गई है.

बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल पर रहने वाले हैं. इससे पहले 23 और 24 मई को शनिवार और रविवार है और इसके बाद भी बैंक की ईद की छुट्टी है. ऐसे में SBI बैंक पूरे छह दिनों तक बंद रहने वाला है. यदि आपको ब्रांच से जुड़ा कोई भी काम हो तो उसे पहले ही निपटा लें.

ये भी पढ़ें: Rupee Fall: रुपये की गिरती कीमत से टेंशन में सरकार, अब RBI चलाएगा अपना पुराना ‘मास्टर स्ट्रोक’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment