लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

निकोलस पूरन ने 16 गेंद में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

निकोलस पूरन का बल्ला IPL 2026 में अब तक खामोश था, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 16 गेंद में अर्धशतक लगाकर ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया. मुंबई के खिलाफ पूरन ने 21 गेंद में 63 रनों की तूफानी पारी खेली, इसी दौरान उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में LSG के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया. उन्होंने IPL के इतिहास में 20 से कम गेंद में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बना ली है.

IPL में 20 से कम गेंद में सबसे ज्यादा फिफ्टी

यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसा पांचवां मौका रहा जब निकोलस पूरन ने 20 से कम गेंदों में पचास रन पूरे कर लिए हों. पूरन 5 बार ऐसा कर चुके हैं और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया, जो चार बार IPL में 20 से कम गेंदों में फिफ्टी पूरी कर चुके हैं. इस सूची के टॉप पर अभिषेक शर्मा मौजूद हैं, जिन्होंने 6 बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है.

  • 6 बार – अभिषेक शर्मा
  • 5 बार – निकोलस पूरन
  • 4 बार – वैभव सूर्यवंशी

इस तथ्य को जानकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे कि IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 5 सबसे तेज फिफ्टी निकोलस पूरन के ही नाम हैं. उन्होंने अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 15, 16, 18, 19 और 20 गेंद में भी अर्धशतक लगाया है. हालांकि लखनऊ के लिए काइल मायर्स भी 20 गेंद में फिफ्टी लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6… निकोलस पूरन ने ठोका IPL में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, MI के खिलाफ रचा इतिहास

IPL 2026 में रनों का शतक पूरा

निकोलस पूरन को IPL 2026 में अपना रनों का शतक पूरा करने में 9 पारियां लगी हैं. इससे पहले 8 पारियों में वो केवल 82 रन बना पाए थे और इससे पहले पूरे सीजन में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था. अब एक ही पारी में 63 रन बनाकर उन्होंने सीजन में अपना रनों का शतक पूरा किया.

यह भी पढ़ें:

इस दिग्गज ने 18 साल बाद छोड़ा RCB का साथ, विराट कोहली की भी आंखें हुई नम; वीडियो वायरल

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment