लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, पाकिस्तान ने बंद किया कतर का ये चैनल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कतर के न्यूज चैनल अल जजीरा को पाकिस्तान में बैन किए जाने की रिपोर्ट है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में अल जजीरा की वेबसाइट नहीं खुल रही है. पीओके में हो रहे प्रदर्शन को जिस तरह से अल जजीरा कवर कर रहा था वो ना तो शहबाज सरकार और ना ही पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को रास आ रहा था.

दरअसल कतर का ये चैनल पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में चल रही भारी राजनीतिक उथल-पुथल, हिंसक झड़पों और मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर आक्रामक रिपोर्टिंग कर रहा था. बता दें कि अल जजीरा की कवरेज को पाकिस्तान में काफी बड़ी संख्या में देखा जा रहा था, इसका कारण ये है कि  पाकिस्तान के स्थानीय चैनल्स पीओके में चल रहे प्रदर्शन को कवर नहीं कर रहे हैं. 

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट पर पीओके के इतने बड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जाती है, जिसके बाद लोग पीओके प्रदर्शन के बारे में जानने के लिए अल जजीरा जैसे इंटरनेशनल चैनल देख रहे थे. पाकिस्तानियों का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पता चल रहा है कि सेना ने पीओके में लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की है और 100 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी है.

नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट 
हालांकि अल जजीरा को बैन किए जाने को लेकर अभी तक पाकिस्तानी हुकूमत या अल जजीरा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि देश में अल जजीरा की वेबसाइट नहीं खुल रही है. पीओके के पत्रकार शोएब खान ने अल जजीरा के पाकिस्तान में बंद होने की जानकारी दी है. 

पीओके प्रदर्शन को किया था कवर
बता दें कि इस कतरी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में पिछले हफ्ते पीओके में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की रिपोर्ट की थी और पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी की तस्वीरें और वीडियो भी दुनिया के सामने पेश किए थे. अल जजीरा की रिपोर्ट में गोली लगने से 30 प्रदर्शनकारियों की मौत की जानकारी दी गई थी. अल जजीरा ने एक ग्राउंड रिपोर्ट भी प्रकाशित की थी, जिसमें दिखाया गया था कि कैसे आम लोग मुजफ्फराबाद और मीरपुर जैसे इलाकों में चुनावों का पूरी तरह बहिष्कार कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें

PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment