लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, रणवीर सिंह ने शाहरुख खान-प्रभास को पछाड़ा, किया ये कारनामा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने रणवीर सिंह की किस्मत को पूरी तरह बदल दिया है. दोनों फिल्मों ने भर-भर कर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. इसी के साथ रणवीर सिंह की किस्मत चमका दी. एक तरफ जहां पोस्ट कोविड रणवीर सिंह की फिल्में 83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस फ्लॉप हो हुईं. वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अकेली सक्सेसफुल फिल्म थी. 

लेकिन फिर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने पूरा गेम ही बदल दिया. इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस 3700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ रणवीर सिंह पोस्ट कोविड पहले इंडियन एक्टर बन गए हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर 3700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. उन्होंने शाहरुख खान और प्रभास को भी पीछे छोड़ दिया है. पोस्ट कोविड रिलीज से शाहरुख खान ने 2704.07 करोड़ और प्रभास ने 2393.29 करोड़ कमाए थे. 

ये भी पढ़ें- ‘बॉलीवुड मुझे भूल गया’, पत्नी के निधन के बाद राहुल देव ने लिया था ब्रेक, वापस लौटने पर नहीं मिला काम

रणवीर सिंह की पोस्ट कोविड रिलीज फिल्मों का कलेक्शन
83- 184.36
जयेशभाई जोरदार- 24.1 करोड़
सर्कस- 39.6 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 348.89 करोड़, धुरंधर- 1354.84 करोड़
धुरंधर 2- 1833.56 करोड़

ये भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ के बाद अभिषेक बच्चन को ‘शंभू राजे’ कहकर बुलाने लगे लोग, एक्टर बोले- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

‘धुरंधर’ की बात करें तो ये दो पार्ट्स में रिलीज हुई. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया. दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना भी नजर आए थे. अक्षय खन्ना पहले पार्ट की हाईलाइट बन गए थे. फिल्म को बहुत सराहा गया. उनकी एक्टिंग-डासिंग के खूब रील्स बने. वहीं दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई. 

फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म में रणवीर सिंह इंडियन स्पाई बने थे, जो पाकिस्तान के ल्यारी जाकर वहां की गैंग में शामिल होता है. वहीं सारा अर्जुन उनकी पत्नी के रोल में थीं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह

सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? ‘SVC63’ के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये

Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री

Main Vaapas Aaunga BO Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?

Leave a Comment