लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन शुरू किया और इसका नतीजा भी सामने आ गया है. इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस्तीफा दे दिया है. देश की सरकार जेन जी के आगे झुक गई है. धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी है, जिसके बाद तमाम सेलेब्स इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. प्रकाश राज ने इसे जेन जी की बड़ी जीत बताया है. चलिए बताते हैं इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स ने भी क्या रिएक्शन दिया है.

प्रकाश राज ने दिया रिएक्शन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रकाश राज ने एक्स पर अपना रिएक्शन दिया और पोस्ट में लिखा, ‘बधाई हो. मेरे प्यारे कॉकरोच्स. डियर सोनम वांगचुक सर और हर कोई, जो युवाओं के साथ खड़े थे. आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हो.’

इसके साथ ही अरमान मलिक ने भी एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, ‘पावर ऑफ द यूथ.’

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बनी तमिल की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

वहीं, संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘पिछले 20 दिनों में हमने आंसू, खुशी, हिम्मत, लचीलापन और यहां तक कि ब्लड भी देखा. आपको पीछे धकेला गया, फिर भी आप डटे रहे. और आज लगता है कि यह सब सार्थक रहा. यही जज्बा है. यही जोश है. जेन जी जिंदाबाद.’

प्रियंका चोपड़ा बोलीं- ‘धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दिया. 30 दिन के नेशन वाइड स्टूडेंट के प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के 26 दिन की भूख हड़ताल के बाद सफलता हासिल हुई.’

यह भी पढ़ें:  ‘मैं आना चाहती थी लेकिन…’, स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें 

अदिति राव हैदरी ने भी जताई खुशी

इसके साथ ही अदिति राव हैदरी ने भी इंस्टाग्राम पर रिएक्शन दी और खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, ‘सही लड़ाई लड़ना और जीतना.’ उन्होंने जेन जी के लिए भी खास मैसेज लिखा, ‘जेन जी की जीत के लिए. ईमानदारी, सम्मान, अहिंसा, जवाबदेही, अभिव्यक्ति की आजादी और समझदारी को और मजबूती मिले. ये हमेशा डर, बंटवारे और नफरत से ज्यादा जोरदार और प्रभावी रहें.’

दीया मिर्जा बोलीं- युवाओं की बड़ी जीत है…

वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की और लिखा, ‘शिक्षा मंत्री ने रिजाइन दे दिया है और ये युवाओं की बड़ी जीत है.’

वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन दे दिया. हर स्टूडेंट जो पुश करते रहे. सवाल करते रहे और आशा बनाए रखी. ये पल आपके लिए है.’ इसी कड़ी में समय रैना का भी नाम शामिल है. उन्होंने लिखा, ‘छात्रों को और अधिक अधिकार.’

विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज

एक्टर विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए पोस्ट में लिखा, ‘अच्छा चलता हूं… दुआओं में याद रखना.’

दिव्येंदु शर्मा और सोनू सूद ने भी शेयर की पोस्ट

दिव्येंदु शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘फर्क पड़ता है…आवाज उठाने से फर्क पड़ता है और आवाज ना उठाने से वो चली जाती है. जय हिंद.’ वहीं, सोनू सूद ने लिखा, ‘जेन जी…मैं आप जैसा क्यों बनूं?’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मैं आना चाहती थी लेकिन…’, स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट

Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, ‘धमाल 4’ की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

सिर्फ पैसों के लिए की फिल्म, ऐसे हुआ था ‘रामायण’ की ‘शूर्पणखा’ रकुल प्रीत सिंह का डेब्यू

Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: ‘जना नायकन’ ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

‘अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है’, ‘आदिपुरुष’ को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

‘हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा’, सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान

Leave a Comment