एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं. वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं. दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम कर रही हैं. वो फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. दीपिका फिल्म ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग खत्म करने वाली हैं.
सितंबर में होगी दीपिका की डिलीवरी
फिल्मफेयर के मुताबिक, दीपिका की सितंबर में डिलीवरी होने वाली है. वो सितंबर में दूसरे बच्चे की मां बनेंगी. रिपोर्ट्स हैं कि दीपिका डिलीवरी से पहले ब्रेक लेने वाली हैं. दीपिका फुल स्विंग में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. वो सेट पर कई घंटे बिता रही हैं ताकि फिल्म की शूटिंग का सारा काम समय पर हो जाए.
ये भी पढ़ें- 14 August Movie Release: ‘बंटवारा 1947’ से ‘आवारापन 2’ तक, 14 अगस्त को 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका
सेट पर घंटों बिता रही दीपिका

सोर्स के हवाले से लिखा, ‘दीपिका आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनकी डिलीवरी होने वाली है. दीपिका राका की शूटिंग में बिजी हैं. वो फिल्म के शूटिंग को रैपअप करने पर फोकस कर रही हैं. वो ब्रेक पर जाने से पहले शूट खत्म करना चाहती हैं. इसीलिए जरूरत पड़ने पर देर रात तक भी शूटिंग करती हैं. क्रू और टीम उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.’
ये भी पढ़ें- शहनाज गिल ने शूटिंग करते वक्त निगली नोजरिंग, मदद को भागे एक्टर सौरभ
इन दो फिल्मों से दीपिका हुईं बाहर
बता दें कि दीपिका अपने काम को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. वो फिल्म ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं. दोनों फिल्मों में वो लीड रोल में थीं. लेकिन फिर उन्हें फिल्मों से निकाल दिया गया. खबरें आईं कि दीपिका ने कुछ डिमांड रखी थीं. वो सिर्फ 8 घंटे काम करना चाहती थीं. उन्हें अनप्रोफेशनल कहा गया. फिल्म स्पिरिट को संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं. दीपिका के बाद उन्होंने एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को फिल्म के लिए कास्ट कर लिया. वहीं फिल्म कल्कि 2 के मेकर्स ने खुद दीपिका के एग्जिट की बात अनाउंस की थी. पहले पार्ट में दीपिका नजर आई थीं. लेकिन दूसरे पार्ट में अब दीपिका नहीं होंगी.
इसके अलावा दीपिका को किंग में भी देखा जाएगा. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में होंगे. फिल्म में सुहाना खान भी होंगी. इसके अलावा रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स भी होंगे.
दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ
दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी की है. दोनों ने लंबे वक्त तक डेट किया और फिर उसके बाद शादी की. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही. उन्होंने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमों में शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. इसके बाद उन्होंने रिसेप्शन भी दिया था. दोनों अब एक बच्ची के पेरेंट्स हैं. दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया. उन्होंने बेटी का नाम दुआ रखा है.
अब दीपिका दूसरी बार मां बनने वाली हैं.

