लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली में जज ने की खुदकुशी:कड़कड़डूमा कोर्ट में थे कार्यरत, सफदरगंज इलाके में एक घर में मिली लाश – Judge Commits Suicide In Delhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली में एक जज ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना दिल्ली के सफदरजंग इलाके में हुई। खुदकुशी करने वाले जज अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत थे। उनका आवास ग्रीन पार्क में था। पुलिस ने बताया कि सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक सेवा के एक अधिकारी ने थित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। फिलहाल, फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना से जुड़ी प्रासंगिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, अमन शर्मा 19 जून, 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से 2018 में बीए एलएलबी पूरा किया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने आपराधिक और सिविल मामलों को संभाला। उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और सिविल जज के रूप में विभिन्न न्यायालयों में सेवा दी। 18 अक्तूबर, 2025 से अमन शर्मा ने कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्वी जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव का प्रभार संभाला था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अस्थमा का इनहेलर अब पर्यावरण को भी बचाएगा:90% तक घटेगा कार्बन उत्सर्जन; कैसे काम करेगा? – Green Inhaler: India Moves Toward Low-global-warming Asthma Inhalers

पितरों की शांति का अनोखा विधान:पिशाचमोचन… घोड़े का कान, गाय की पूंछ और भैंस का सींग छूकर अकाल मौत का तर्पण – Pishach Mochan Performing Tarpan For Untimely Deaths By Touching Horse Ear Cow Tail And Buffalo Horn

बास्केटबॉल:नोएडा के खिलाड़ियों की हाइट, पीलीभीत वालों में फैट अधिक; बीएचयू में 80 खिलाड़ियों पर शोध से खुलासा – Noida Basketball Players Taller Pilibhit Players Have Higher Body Fat Study Of 80 Players At Bhu Reveals Find

सुर्खियां:सऊदी जाएगी पाकिस्तान-तुर्किये की सेना; जयशंकर का यूएन में सुधार पर जोर; आज चार प्रदेशों में उपचुनाव – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

एनसीडब्ल्यू की नई गाइडलाइन:चालक-वाहन सत्यापन से रियल टाइम अलर्ट तक; महिलाओं की सुरक्षा में क्या बदलेगा? – Ncw Women Safety Guidelines Cab Auto Bike Taxi Sos Driver Verification

आज का शब्द:श्रांत और शंभुनाथ सिंह की कविता- भटकती हुई राह में वंचना की – Aaj Ka Shabd Shrant Shambhunath Singh Ki Kavita Bhatakati Hui Raah Men Vanchna Ki

Leave a Comment