लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एनसीडब्ल्यू की नई गाइडलाइन:चालक-वाहन सत्यापन से रियल टाइम अलर्ट तक; महिलाओं की सुरक्षा में क्या बदलेगा? – Ncw Women Safety Guidelines Cab Auto Bike Taxi Sos Driver Verification

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी में महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने 19 बिंदुओं वाली सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। आयोग ने रात के समय सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए कैब कंपनियों के लिए एसओएस अलर्ट का 60 सेकंड के भीतर जवाब देना अनिवार्य करने की सिफारिश की है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को गाइडलाइन लागू करने के लिए कहा है।

गाइडलाइन के तहत एप पर दिखाए गए ड्राइवर की फोटो और वास्तविक ड्राइवर का मिलान अनिवार्य होगा। दोनों में अंतर होने पर महिला यात्री बिना किसी शुल्क के राइड रद्द कर सकेगी। हर ड्राइवर और वाहन का पुलिस सत्यापन तथा आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जरूरी होगी और समय-समय पर दोबारा सत्यापन किया जाएगा। चालकों को लैंगिक संवेदनशीलता का प्रशिक्षण देना होगा। महिलाओं के लिए सत्यापित महिला ड्राइवरों की सूची उपलब्ध कराने और अकेली महिला यात्रियों को महिला ड्राइवर चुनने का विकल्प देने की भी व्यवस्था करने को कहा गया है।

हर कैब में होंगे एसओएस बटन : गाइडलाइन में 24×7 सुरक्षा निगरानी और पुलिस के साथ समन्वय की व्यवस्था का प्रस्ताव है। हर कैब में यात्री की पहुंच में फिजिकल एसओएस बटन होगा। आपात स्थिति में चालक, वाहन नंबर और लाइव लोकेशन पुलिस तथा परिजनों के साथ साझा की जाएगी। महिला या बुजुर्ग यात्री को सुनसान जगह पर नहीं उतारा जा सकेगा। 

ये भी पढ़ें: अस्थमा का इनहेलर अब पर्यावरण को भी बचाएगा: 90% तक घटेगा कार्बन उत्सर्जन; कैसे काम करेगा?

रात में राइड पर विशेष निगरानी

रात की राइड में चालक व वाहन का फोटो सत्यापन, नशे की जांच तथा यात्री के भरोसेमंद संपर्क को राइड की जानकारी सीधे साझा करने की व्यवस्था होगी। कार पूलिंग में यात्री की अनुमति के बिना कोई दूसरा यात्री नहीं जोड़ा जा सकेगा और साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति की सत्यापित जानकारी दिखाई जाएगी। रूट में बदलाव होने पर यात्री और कंपनी को रियल टाइम अलर्ट मिलेगा। सुनसान जगह पर लंबे समय तक वाहन रुकने जैसे संदिग्ध स्टॉपेज की निगरानी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा की जांच की जाएगी।’

मिल रही शिकायतों के बाद उठाया कदम

आयोग की यह पहल किसी  एक घटना तक सीमित नहीं है। पिछले कुछ महीनों में महिला यात्रियों से जुड़े रूट बदलने, गलत व्यवहार, धमकी, परेशान करने और राइड खत्म होने के बाद संपर्क करने जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं। नोएडा समेत कई मामलों को लेकर शिकायतें और कानूनी कार्रवाई भी हुई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पितरों की शांति का अनोखा विधान:पिशाचमोचन… घोड़े का कान, गाय की पूंछ और भैंस का सींग छूकर अकाल मौत का तर्पण – Pishach Mochan Performing Tarpan For Untimely Deaths By Touching Horse Ear Cow Tail And Buffalo Horn

बास्केटबॉल:नोएडा के खिलाड़ियों की हाइट, पीलीभीत वालों में फैट अधिक; बीएचयू में 80 खिलाड़ियों पर शोध से खुलासा – Noida Basketball Players Taller Pilibhit Players Have Higher Body Fat Study Of 80 Players At Bhu Reveals Find

सुर्खियां:सऊदी जाएगी पाकिस्तान-तुर्किये की सेना; जयशंकर का यूएन में सुधार पर जोर; आज चार प्रदेशों में उपचुनाव – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

आज का शब्द:श्रांत और शंभुनाथ सिंह की कविता- भटकती हुई राह में वंचना की – Aaj Ka Shabd Shrant Shambhunath Singh Ki Kavita Bhatakati Hui Raah Men Vanchna Ki

हाईकोर्ट का फैसला:’किराए या इनाम’ के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रेलर दुर्घटना का बीमा दावा नहीं ठुकरा सकते बीमाकर्ता – Insurers Cannot Deny Tractor-trailer Accident Claims Using ‘hire Or Reward’ Clause: Karnataka High Court

आज का राशिफल:वृषभ, तुला और वृश्चिक को संभलकर लेना होगा फैसला, जानें 12 राशियों का हाल – Today Prediction Horoscope Of 06 October 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment