लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 के आखिरी यानी 70वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें मैदान पर हैं. पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बोर्ड पर लगाए. इस टोटल के साथ दिल्ली ने एक ऐसी अनोखी लिस्ट में शामिल कर लिया, जिसमें इससे पहले सिर्फ 5 ही टीमें थीं. रिकॉर्ड सबसे बड़े टोटल से जुड़ा हुआ है. 

दरअसल दिल्ली ने 200+ का टोटल बनाया, लेकिन टीम के लिए कोई भी 50 रन की साझेदारी नहीं हुई. आज से पहले ऐसा सिर्फ 5 बार हुआ था. अब दिल्ली ने इस कारनामे को छठी बार अंजाम दिया. हालांकि दिल्ली के लिए राहुल ने 60 रनों सबसे बड़ी पारी जरूर खेली. 

दिल्ली के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 47 रनों की 

पारी में दिल्ली के लिए सबसे बड़ी साझेदारी साहिल परख और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई. दोनों 30 गेंदों में 47 रन जोड़े. यह पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही. 

आईपीएल में 50 रनों की साझेदारी के बगैर सबसे बड़ा टोटल 

  • 207/6 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम MI, वानखेड़े, 2026
  • 206/8 – पंजाब किंग्स बनाम DC, जयपुर, 2025
  • 205/8 – राजस्थान रॉयल्स बनाम MI, वानखेड़े, 2026
  • 203/5 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम KKR, कोलकाता, 2026*
  • 201/8 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम RR, गुवाहाटी, 2026
  • 200/7 – पंजाब किंग्स बनाम GT, अहमदाबाद, 2024

प्लेऑफ से बाहर दोनों टीमें 

बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं. दोनों ही टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं. प्लेऑफ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफाई किया है. लिहाजा दिल्ली और कोलकाता में कोई सी भी टीम जीते, उससे प्लेऑफ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बताते चलें कि पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में भी दिल्ली और कोलकाता की टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थीं. 

इससे पहले 2024 में कोलकाता ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था. हालांकि खिताब जीतने के बाद फ्रेंचाइजी ने ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान को रिलीज कर दिया था. फिलहाल अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल रहे हैं. रहाणे की कप्तानी में टीम दोनों ही सीजन एलिमिनेट हुई है. 

 

यह भी पढ़ें: 26 मई को पहला क्वालीफायर, RCB के पास सीधे फाइनल में एंट्री का मौका; देखें प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment