लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तेहरान से मशहद तक… 6 दिनों तक चलेगा अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम, सामने आया पूरा शेड्यूल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के साथ हुए युद्ध में ईरान को भारी नुकसान हुआ, हालांकि इसके बावजूद पर झुका नहीं. यूएस के अटैक में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई लोगों की जान चली गई. तेहरान अब खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी में है. इसका पूरा शेड्यूल सामने आ गया है. ईरान ने दुनिया भर के कई नेताओं को आखिरी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है. इस लिस्ट में भारत के कुछ नेताओं का भी नाम शामिल है. 

रिपोर्ट्स की मानें तो तेहरान में 4 और 5 जुलाई को ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि समारोह रखा गया है. इसके बाद 6 जुलाई को अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. वहीं खामेनेई के पार्थिव शरीर को 9 जुलाई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में दफन किया जाएगा. यह पूरा कार्यक्रम करीब 6 दिनों का होगा. खामेनेई के साथ-साथ डॉ. मिस्बाह-उल-हुडा बाघेरी, सैय्यदा बुशरा हुसैनी खामेनेई, जहरा हद्दाद आदिल और ज़हरा मोहम्मदी गोलपायगानी का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम

  • 4-5 जुलाई: तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में दो दिवसीय अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि समारोह.
  • 6 जुलाई: तेहरान में मुख्य अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान खामेनेई के पार्थिव शरीर के साथ डॉ. मिस्बाह-उल-हुडा बाघेरी, सैय्यदा बुशरा हुसैनी खामेनेई, जहरा हद्दाद आदिल और जहरा मोहम्मदी गोलपायगानी के पार्थिव शरीर भी शामिल रहेंगे.
  • 7 जुलाई: ईरान के कुम शहर में अंतिम नमाज-ए-जनाजा अदा की जाएगी.
  • 8 जुलाई: धार्मिक और राजनीतिक नेताओं के अनुरोध पर अंतिम यात्रा इराक पहुंचेगी. नजफ और कर्बला में श्रद्धांजलि और धार्मिक समारोह आयोजित किए जाएंगे. विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा इराकी प्रशासन करेगा.
  • 9 जुलाई: ईरान के मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में दफन किया जाएगा. यह कार्यक्रम इमाम सज्जाद की शहादत की रात के अवसर पर होगा.

खामनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी

ईरान ने कई भारतीय राजनीतिक नेताओं को तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कई दिनों तक चलने वाले राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और वे ईरान जाएंगी. उनके साथ भारत से और भी नेता जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होर्मुज में क्या है हालात, इस समय रोजाना वहां से कितने गुजर रहे जहाज? आपके हर सवाल का पूरा जवाब

सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में बड़ा बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

UK की कल्चर मिनिस्टर लिसा नंदी अब नहीं करेंगी ‘X’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल, जानें क्यों लिया ये फैसला?

खतरनाक साजिश: पाकिस्तान के बाद अब इन देशों के साथ मिलकर भारत को घेरने की तैयारी कर रहा चीन

भूकंप से वेनेजुएला में त्राहिमाम.. शॉपिंग मॉल के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, 7 देशों की टीमों ने मिलकर किया रेस्क्यू

‘होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे…’, दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया

Leave a Comment