लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा…’, रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और ये दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. अक्षय के फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में करीब 30 स्टार्स को कास्ट किया गया और सभी ने शानदार काम किया है. इसी बीच अक्षय कुमार की रिटायरमेंट की भी चर्चा शुरू हो गई है. एक्टर ने कहा कि उनका भी मन होता है कि वो रिटायरमेंट ले लें. चलिए बताते हैं एक्टर ने रिटायरमेंट के सवाल पर क्या कहा.

दरअसल, मुंबई में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट रखा गया था, जिसमें फिल्म की लगभग पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी. इसमें दिशा पाटनी, जैकलीन, राजपाल यादव और अन्य स्टार्स लीड रोल में हैं और वो भी फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर से सवाल किया गया, ‘आपको फिल्म इंडस्ट्री में 36 साल से काम कर रहे हैं तो कभी ये मन नहीं होता है कि आप रिटायरमेंट ले लें?’

यह भी पढ़ें: जब रवीना टंडन को जेनरेटर वैन में बदलने पड़े थे कपड़े, अक्षय कुमार ने बताया दिलचस्प किस्सा

अक्षय कुमार को आता है रिटायरमेंट का ख्याल

इस सवाल के जवाब में अक्षय कुमार ने कहा, ‘होता है ये सुबह 4 बजे होता है जब उठता हूं लेकिन फिर उसके 5 सेकंड के बाद याद आता है कि मुझे शूट पर जाना है. इसके बाद मुझे याद आता है कि मेरा 300 लोग इंतजार कर रहे होंगे. फिर शूटिंग पर जाता हूं. इसके बाद अगले दिन रिटायरमेंट के बारे में सोचता हूं तो ऐसे ही चलता रहता है और यही करते हुए 36 साल बीत गए हैं.’ 

 

‘डॉग वॉकर और गार्डनर बन जाऊंगा…’

अक्षय कुमार ने आगे रिटायरमेंट पर कह, ‘मैं रिटायरमेंट पर कहना चाहूंगा कि अगर मैं रिटायर भी हो गया तो क्या हो जाएगा. वैसे भी घर पर बैठे-बैठे क्या मिल जाएगा. ज्यादा से ज्यादा इलैक्ट्रिशियन का काम मिल जाएगा. मैं डॉग वॉकर बन जाऊंगा. गार्डनर बन जाऊंगा. घर के सारे कामकाज मुझे मिलेंगे. मुझे लगता है कि मैं इससे अच्छा काम पर जाऊं रिटायर ना होऊं वो बैटर लगता है.’

यह भी पढ़ें: 250 करोड़ी ‘भूत बंगला’ की OTT रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब-कहां देखें फिल्म

अक्षय कुमार बोले- रिटायर कभी मत होना…

अक्षय ने आगे फैमिली के साथ टाइम स्पेंड को लेकर कहा, ‘मेरा भी मन होता है फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने का. मैंने कोशिश भी की लेकिन एक दिन के बाद उन्होंने कहा कि पिता जी आप कब जाओगे काम पर? तो आप काम पर जाओ बस हो गया. सच बोलूं तो मुझे तो ये शब्द ही गलत लगता है. आदमी रिटायर तभी जब मरने में 5 सेकंड हो. रिटायर कोई मत होना. जीवन भर काम करना.’

‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

बहरहाल, अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज और स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और कीकू शारदा जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इसे 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो इसमें जंगल की कहानी देखने के लिए मिलेगी, जिसमें 30 कलाकारों से सजी फिल्म में 2000 करोड़ फिल्म का निर्माण किया जाता है, जिसमें सभी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते नजर आने वाले हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं…’, फिल्म स्टार्स को तुकाराम मुंढे की चेतावनी, बोले- ‘पब्लिक हेल्थ से समझौता नहीं’

नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा अब बोलीं- ‘इंसान धोखेबाज होते हैं’

‘द पैराडाइज’ के टीजर लुक में दिखे नानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिक्रिएट किया आइकॉनिक मोमेंट

‘हनुमान अंश’ बनी 15000% प्रॉफिट देने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तान्हाजी’ सहित इन फिल्मों को पछाड़ा

‘पत्नियों को छोड़कर लड़कियों…’ गोविंदा के वायरल वीडियो के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट

Leave a Comment