लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डील नहीं अब होगा युद्ध? ईरान ने बहरीन-कुवैत में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका का जवाबी अटैक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की कोशिशों के बीच दोनों पक्षों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ईरान ने बुधवार (3 जून) को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से अटैक किया. जवाबी एक्शन में यूएस आर्मी ने ईरान के केशम आईलैंड और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

US सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर कहा कि तेहरान ने अपने पड़ोसी देशों में पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए, यह सभी नाकाम रहे. कुवैत में ईरान की दागी गई मिसाइलें या तो टारगेट तक नहीं पहुंच पाईं या उनको रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया. बहरीन पर भी दागी गई 3 मिसाइलों को यूएस और बहरीन एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया.

यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दावा किया है कि उन्होंने बहरीन में अमेरिकी 5वीं फ्लीट के हेडक्वार्टर और क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया. यह दावा एकदम झूठ है. अमेरिकी सेना पर ईरान के सभी हमले विफल रहे. अमेरिकी सेना सतर्क है और ईरान की किसी भी आक्रामकता से बचाव के लिए तैयार है.’

होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक

हमले के बाद कुवैत में अलार्म बज रहे हैं, लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का निर्देश जारी किया है. कुवैत सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम इस समय मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहा है. अगर विस्फोट की आवाज सुनाई देती है तो यह एयर डिफेंस सिस्टम से हमलों को रोकने का परिणाम है. सभी से अपील है कि वह संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.’

रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- ‘इंडिया तय करेगा…’

 


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप

मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी

चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी

ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर

Leave a Comment