लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डिजिटल पेमेंट:सरकार का बड़ा एलान- ₹2000 तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा; किन यूजर्स को फायदा? – Digital Payments Finance Ministry Gazette Announcement No Charges On Upi Payments Up To 2000 Know Benefits

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्र सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि 2,000 रुपए तक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर बैंक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगा सकेंगे। इसी तरह, रुपे डेबिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपए तक किए गए भुगतान पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी राजपत्र (गजट) अधिसूचना के अनुसार, रुपे डेबिट कार्ड और 2,000 रुपए तक के यूपीआई लेनदेन को आधिकारिक रूप से ‘इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यम’ के रूप में अधिसूचित किया गया है।


किस कानून के तहत फैसला लिया गया?

अधिसूचना में कहा गया है कि कोई भी बैंक या भुगतान प्रणाली संचालक इन माध्यमों से भुगतान करने या प्राप्त करने वाले व्यक्ति से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार का शुल्क नहीं वसूल सकता। सरकार ने यह फैसला पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 के तहत अधिकारों का उपयोग करते हुए लिया है।

ये भी पढ़ें- अब इंटरनेट की टेंशन खत्म: यूपीआई पेमेंट में जुड़ा नया फीचर, अब टैप करके होगा भुगतान, कैसे करेगा काम?

यूपीआई लेनदेन पर शुल्क नहीं, सरकार ने दूर किया भ्रम

वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यूपीआई लेनदेन पर लगने वाले संभावित शुल्कों को लेकर बनी भ्रम की स्थिति को दूर करना है। पिछले महीने भी केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि आम उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई के माध्यम से किए जाने वाले व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेंगे।


व्यापारियों से जुड़ी नीति पर क्या है सरकार का रुख?

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुल्क नहीं लेने का फैसला लेते हुए कहा था कि व्यापारियों (मर्चेंट्स) पर भी कोई व्यापक रूप से लागू होने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) नहीं लगाया जाएगा। वित्त मंत्रालय के अनुसार, यदि भविष्य में एमडीआर लागू किया भी जाता है, तो वह केवल कुछ विशेष श्रेणी के व्यापारी लेनदेन पर, एक निश्चित सीमा से अधिक राशि वाले भुगतानों पर और बेहद मामूली दर पर ही लागू होगा।

ये भी पढ़ें- Explainer: ₹2000 से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

स्पष्टीकरण की जरूरत क्यों पड़ी?

सरकार ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में भी शुल्क डेबिट या क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर लगने वाले एमडीआर की तुलना में काफी कम होगा। यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 में किए गए संशोधनों के बाद यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने की आशंकाओं को लेकर चर्चा चल रही थी। ऐसे में अब सरकार ने तस्वीर साफ कर दी है कि 2,000 रुपए तक के यूपीआई भुगतान और रुपे डेबिट कार्ड से किए गए भुगतान पर ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुर्खियां:आज मुंबई आएंगे मनोज जरांगे; 2000 तक यूपीआई अब शुल्क रहित; नगालैंड में शराब से तीन दिन में 10 मौतें – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

नगालैंड:तुएनसांग में तीन दिन में 10 लोगों की मौत से हड़कंप, राज्यव्यापी चेतावनी जारी; पुलिस और क्या बोली? – Nagaland Adulterated Liquor Row Tuensang Deaths State-wide Alert State Govt Health Official Reaction Updates

किशाऊ बांध:579 करोड़ खर्च कर 836.39 क्यूसेक पानी लेगा हरियाणा, अमित शाह की मौजूदगी में आज परियोजना पर समझौता – Kishau Dam Haryana To Secure 836 39 Cusecs Of Water At A Cost Of 579 Crore Agreement On Project To Be Signed

राजस्थान निकाय चुनाव:भाजपा की जीत पर पीएम मोदी बोले- झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय – Rajasthan Municipal Election Bjp Victory Pm Modi Reaction Rajasthan Local Body Election

पश्चिम बंगाल:क्या दुर्गा पूजा के बाद बढ़ेगा बस किराया, कितना इजाफा चाहते हैं संचालक; सरकार ने क्या कहा? – Bengal Transport Minister Says Bus Fare Hike Overdue, Hints At Increase After Durga Puja

क्या रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकेगा यूक्रेन?:जेलेंस्की ने शर्त रखी; क्या पुतिन देंगे सुरक्षा की गारंटी? – Zelenskyy Says Ukraine Will Pause Strikes On Russia If Kremlin Spares Critical Infrastructure

Leave a Comment